Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, इन्हें मिलेगा कर्ज से छुटकारा… जानिए अन्य राशियों का हाल

इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, इन्हें मिलेगा कर्ज से छुटकारा… जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 9 दिसबंर 2020। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष
मेष राशि के जातकों का शत्रुओं का नाश होगा। आनंद की स्थितियां उत्पन्न होंगी। जोखिम लेकर कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विपरीत परिस्थितियां धन प्रदान करने वाली रहेंगी। कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रोग मुक्ति होने से कामकाज में मन लगेगा। काम के सिलसिले में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दिमाग में कई सारी बातें एक साथ चलेंगी, जिससे आपके काम पर फोकस होने में कमी आएगी और काम पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। आप तय समय में काम पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

वृषभ
वृष राशि के जातकों के कामकाज में विघ्न बाधाएं उत्पन्न होंगी। निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। पार्टनर के साथ संबंध खराब होने की वजह से परेशान रहेंगे। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण की वजह से कामकाज पर फोकस नहीं रहेगा। आज के दिन आपकी इनकम में वृद्धि होगी और इसकी वजह से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो पाएंगे। बिजनेस के लिए दिन बहुत बढ़िया है। सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रहेगा। आप अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देंगे और घरेलू काम में आपका ज्यादा रुझान रहेगा, जिससे अपने असली काम से थोड़े से पीछे हट सकते हैं। सुख सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देंगे और इसलिए खर्च भी खूब होगा।आपका बर्ताव आपके साथ ही कर्मचारियों के साथ बढ़िया रहेगा। सेहत में कमजोरी आ सकती है और आप मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उनके आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों की याद आएगी और इसलिए कुछ दोस्तों को फोन मिला कर उनसे बातचीत भी करेंगे। अपने पड़ोसी या फिर रिश्तेदारों को किसी नए काम के बारे में बताएंगे या उनसे अपने बिजनेस में सहायता की बात कर सकते हैं। विदेश जाने की प्लानिंग का समय है, इसलिए कोशिश करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा क्योंकि आपका पर प्रिय आपके दिल की बात मानकर आपको खुशी देगा।

सिंह
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़ियारहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी।

कन्या
आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे| इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं,उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने मेंआप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको तनाव महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। आज किसी भी तरह के भह से दूर रहेगें।

वृश्चिक
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं| पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा| आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।

धनु
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। करोबार में बराकत होगी।

मकर
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी| बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

मीन
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा।पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। आपकी इच्छाएं पूरी होगी।

Next Story