Begin typing your search above and press return to search.

देश की पहली कोरोना मरीज फिर हुई संक्रमित… बीते साल चीन से लौटी थी मेडिकल छात्रा…फिर रिपोर्ट आई पॉजिटिव

देश की पहली कोरोना मरीज फिर हुई संक्रमित… बीते साल चीन से लौटी थी मेडिकल छात्रा…फिर रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X
By NPG News

नईदिल्ली 13 जुलाई 2021. भारत की पहली कोविड-19 रोगी एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर के जे रीना ने बताया, ‘वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए।

डीएमओ डॉ. केजे रीना ने बताया कि अभी उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है यानी कि वो एसिम्प्टोमैटिक (Asymptomatic) है और उसे घर पर ही क्वारनटीन कर दिया गया है. उसकी लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि उसने अभी तक कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) भी नहीं लगवाई थी. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह छात्रा दिल्‍ली की यात्रा करना चाहती थी. इसलिए उसका कोरोना टेस्‍ट किया गया. उसकी रिपोर्ट को देखकर सभी हैरान रह गए. डॉक्‍टर ने कहा, ‘वह इस समय घर पर है और पूरी तरह से ठीक है.

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह देश की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

Next Story