Begin typing your search above and press return to search.

देश में 24 घंटों में सबसे ज्यादा 6654 नए मामले सामने आए, अबतक 3720 लोगों की मौत…..कुल मरीजों का आंकड़ा सवा लाख के पार

देश में 24 घंटों में सबसे ज्यादा 6654 नए मामले सामने आए, अबतक 3720 लोगों की मौत…..कुल मरीजों का आंकड़ा सवा लाख के पार
X
By NPG News

नई दिल्ली 23 मई 2020। देश में लॉकडाउन के बावजूद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ शनिवार को संक्रमण की कुल संख्या 1,25,101 पर पहुंच गई। इस अवधि में 137 मरीजों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 3,720 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल देशभर में कुल 69,597 सक्रिय संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 51,783 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।
जिन 137 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63, गुजरात में 29, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14-14, पश्चिम बंगाल में छह, तमिलनाडु में चार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश में दो-दो और हरियाणा में एक मरीज की मौत शामिल हैं।

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1517, गुजरात में 802, मध्य प्रदेश में 272, पश्चिम बंगाल में 265, राजस्थान में 153, दिल्ली में 208, उत्तर प्रदेश में 152, आंध्र प्रदेश में 55, तमिलनाडु में 98, तेलंगाना में 45, कर्नाटक में 41, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.

Next Story