Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर,23 जून 2021।केवल बीस रुपए देने से इंकार करने पर शराब के नशे में झगड़ा हुआ और युवक ने अधेड़ साथी की हत्या कर दी। मृतक और हत्यारोपी दोनों ही बेहद गरीब पृष्ठभूमि के हैं। आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
घटना सिलदहा के बघर्रापारा की है जहां पचास वर्षीय विशाल धनुहार की तब हत्या हो गई जबकि साथ में शराब पी रहे उदय बिंझवार ने और शराब के लिए बीस रुपए माँगे, विशाल धनुहार ने इसके लिए इंकार किया जिसके बाद तैश में आकर उदय ने पास पड़ी लकड़ी की बल्ली से सर पर कई वार कर दिए जिससे मौक़े पर ही विशाल की मौत हो गई।
रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गाँव से गिरफ़्तार कर मैमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की बल्ली जप्त कर ली गई है।
Next Story
