Begin typing your search above and press return to search.

गाड़ी बैक करने को लेकर उपजा विवाद मारपीट में तब्दील.. भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत साथियों पर अपराध दर्ज.. BJP प्रवक्ता अनुराग बोले “यह घटना तो टूलकिट की तरह लगती है”

गाड़ी बैक करने को लेकर उपजा विवाद मारपीट में तब्दील.. भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत साथियों पर अपराध दर्ज.. BJP प्रवक्ता अनुराग बोले “यह घटना तो टूलकिट की तरह लगती है”
X
By NPG News

अंबिकापुर,19 मई 2021। कल देर शाम ऑक्सीजन सिलेंडर डिलेवरी करने वाले वाहन चालक से मारपीट के मसले ने तूल पकड़ लिया। क़ानूनी कार्यवाही और दूबारा ऐसी कोई घटना का दोहराव नहीं होने का आश्वासन उच्च अधिकारियों से मिलने पर ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई के काम में जुटे नीजि कर्मचारी तैयार हुए।
मणिपुर चौकी में दर्ज FIR में उल्लेख है कि गाड़ी बैक को लेकर हुए विवाद पर अभय साहू और उसके साथियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन के ड्रायवर विजय यादव से मारपीट की। मामले में पुलिस ने धारा 294,506 और 323 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी अभय साहू के भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होने से मसले ने सियासी तूल ले लिया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने इस घटना को लेकर जानकारी नहीं होने की बात तो कहीं पर यह पंक्तियाँ भी जोड़ गए –
“मुझे पता नहीं है कि हुआ क्या है.. ऐसी कोई घटना हुई भी या नहीं.. मुझे तो यह मामला भी टूलकिट की तरह लगता है”
टूलकिट का ज़िक्र करने का अर्थ यह निकाला गया कि भाजपा इस घटनाक्रम को प्रायोजित और काल्पनिक मान रही है।

Next Story