Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन शिल्पी रहे रामप्रताप सिंह की हालत बेहद नाज़ुक……..एयर एंबुलेंस से मेदांता रवाना..

भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन शिल्पी रहे रामप्रताप सिंह की हालत बेहद नाज़ुक……..एयर एंबुलेंस से मेदांता रवाना..
X
By NPG News

रायपुर,9 फरवरी 2021।भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन शिल्पी माने जाने वाले वनौषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह की हालत बेहद नाज़ुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से मेदांता शिफ़्ट किया जा रहा है। वे बीते पाँच दिनों से बालाजी अस्पताल में भर्ती थे।
रामप्रताप सिंह कोरोना संक्रमित होने की वजह से बालाजी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।बालाजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पाया कि,रामप्रताप सिंह के फेफड़े में गंभीर क्षति हुई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेदांता एयर एंबुलेंस से भेजा जा रहा है।
रामप्रताप सिंह सबसे लंबे समय तक प्रदेश संगठन महामंत्री का पद सम्हाल चुके हैं,वे 2005 से लेकर 2018 तक इस पद पर थे। वे समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी थे और भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य भी हैं।रामप्रताप सिंह जशपुर के निवासी हैं,उनकी पृष्ठभूमि संघ की है। वे सरगुजा में संघ के विभाग प्रचारक थे,और फिर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भेज दिया गया। रामप्रताप सिंह बिलासपुर भाजपा के संगठन मंत्री भी रहे हैं।

Next Story