Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री सुन रहे थे लोगों की समस्य़ा…तभी एक व्यक्ति आकर बोला- मुझे ब्लैक फंगस है …..जानिये फिर क्या हुआ ..

मुख्यमंत्री सुन रहे थे लोगों की समस्य़ा…तभी एक व्यक्ति आकर बोला- मुझे ब्लैक फंगस है …..जानिये फिर क्या हुआ ..
X
By NPG News

पटना 12 जुलाई 2021। ….जनता दरबार में मुख्यमंत्री समेत अफसर उस वक्त सकते में आ गये, जब एक व्यक्ति खुद को ब्लैक फंगस का मरीज बताते हुए पहुंच गया। दरअसल आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाया हुआ था और बारी बारी लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी उनके सामने एक याचक आकर बैठता है और अपने कागज मुख्यमंत्री को सौंपता है, मुख्यमंत्री ने कागज पढ़े और कहा, ‘ये तो ब्लैक फंगस हो गया है’, तभी वहां खड़े अधिकारियों ने फरियादी से पूछा कि किसको ब्लैक फंगस है तो वह बोला कि, “हमको ब्लैक फंगस के लक्ष्ण हैं।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा कि तुरंत इन्हें (याचक को) स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास लेकर जाएं और साथ में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को फोन लगाया और कहा कि एक लड़का आया है और वह कह रहा है कि उसको ब्लैक फंगस है उसे देखिए।

नीतीश कुमार का “जनता का दरबार” कार्यक्रम पांच साल बाद आज से फिर शुरू हुआ है और हर सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा जिसमे लोग आमने-सामने बैठकर अपनी समस्या और शिकायत करेंगे और मुख्यमंत्री ऑनस्पॉट लोगों की समस्याओं के निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को देंगे।

पहले CM आवास 1, अन्ने मार्ग में जनता दरबार लगता था लेकिन इस बार यह मुख्यमंत्री सचिवालय के परिसर में लग रहा है। अप्रैल, 2006 से मई 2016 तक मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम किया था। महीने में तीन सोमवार को यह कार्यक्रम होता था। फिर लोक शिकायत निवारण कानून बनने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

Next Story