Begin typing your search above and press return to search.

दुल्हन के 2 पति, एक लड़का, दूसरी लड़की : ….अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर चुकी लड़की ने लड़के से भी कर ली शादी……10 दिन ही पति को कहा- मुझे सपना से है प्यार, उसे ही मानती हूं पति…. थानेदार कन्फ्यूज, किसको मिले दुल्हन

दुल्हन के 2 पति, एक लड़का, दूसरी लड़की : ….अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर चुकी लड़की ने लड़के से भी कर ली शादी……10 दिन ही पति को कहा- मुझे सपना से है प्यार, उसे ही मानती हूं पति…. थानेदार कन्फ्यूज, किसको मिले दुल्हन
X
By NPG News

बेगुसराय 26 जून 2020। ….दुल्हन की गर्लफ्रेंड!!…ये किसी मूवी का टाइटल नहीं…बल्कि अजब प्रेम की गजब कहानी है। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिविंग में रह रही दुल्हन ने घरवालों के कहने पर एक युवक से शादी तो कर ली…लेकिन 10 दिन बाद ही पति को तलाक दे दिया। दुल्हन ने पति को बताया कि वो सपना से प्यार करती है…और उसी के साथ रहना चाहती है। दुल्हन ने ये भी खुलासा कि वो अपनी उस गर्लफ्रेंड से शादी भी कर ली है। लड़की के पहले लड़की से और बाद में एक लड़के से शादी ने पुलिस का भी सर चकरा दिया है।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने पति से साफ कह दिया कि अब वह आपके साथ मैं नहीं रह सकती हूं. मेरी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध हैं. अब मैं उसके साथ शादी करना चाहती हूं. सहेली के साथ उसका दो साल से समलैंगिक संबंध हैं। इधर पति बेचारा ने ये कहते हुए अपनी दुल्हन पूजा को घर से विदा कर दिया कि जहां तुम खुश हो, वहीं रहना ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची की रहने वाली पूजा की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के रहने वाले अंकित कुमार से कर दी। शादी के बाद पूजा अपने पति के साथ बेगूसराय आई, लेकिन 10 दिन बाद ही उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके पीछ पूजा ने जो वजह बताई वो काफी हैरान कर देने वाली थी। दरअसल, पूजा ने कहा कि मैं पिछले दो साल से सपना नाम की लड़की के साथ समलैंगिक रह रही थी और उसी के साथ शादी करना चाहती हूं। पूजा कि यह बात सुनकर अंकित के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पूजा की सुसराल पहुंच गयी थी गर्लफ्रेंड सपना

इस मामले में तूल 25 जून को उस वक्त पड़ा जब पूजा की प्रेमिका सपना रांची से बेगूसराय उसकी ससुराल जा पहुंची। इस दौरान सपना अपनी प्रेमिका पूजा के साथ रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद पूजा के पति अंकित ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस सभी को थाना ले आई। सपना और पूजा ने बताया कि रांची में वह एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों एक साथ दो साल से रह रही थीं। इसी बीच 14 जून को पूजा की शादी उसके परिजनों ने बेगूसराय में करा दी। लेकिन इस शादी से पूजा खुश नहीं थी।

पूजा ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहते हैं।किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। चतरा अपनी पार्टनर को लेने आई लड़की जिद कर रही थी कि वह यहां से अकेले नहीं जाएगी। लड़के के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की।

मौके पर पहुंची पुलिस को भी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।पुलिस दोनों लड़कियों को थाने लेकर आ गई है, लेकिन इस मामले का हल उसे भी समझ में नहीं आ रहा है। बेगूसराय शादी करके आई लड़की का दावा है कि उसने ससुराल आते ही पति को बता दिया था कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ समलैंगिक रिलेशन है। इसपर उसके पति ने कहा था कि अगर वह अपने समलैंगिक पार्टनर के पास जाना चाहती है तो वह उसे नहीं रोकेगा।दूसरी तरफ चतरा से आई लड़की का दावा है कि दोनों लड़कियां दो साल से एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार कर चुके हैं। दोनों साथ में ही रहती थीं। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षा देने के लिहाज से थाने में रखे हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रेम त्रिकोण का यह अजीबोगरीब मामला है। पूरा मामला जानने के बाद अब लड़के ने भी उसे शादी के बंधनों से आजाद कर दिया है।

Next Story