Begin typing your search above and press return to search.

बैलगाड़ी पर बारात लेकर आने वाला दुल्हा निकला धोखेबाज……जांच में निकला शादीशुदा और दो बच्चे का बाप…..शहीद की बहन की 72 घंटे के भीतर टूटी शादी, हुआ गिरफ्तार

बैलगाड़ी पर बारात लेकर आने वाला दुल्हा निकला धोखेबाज……जांच में निकला शादीशुदा और दो बच्चे का बाप…..शहीद की बहन की 72 घंटे के भीतर टूटी शादी, हुआ गिरफ्तार
X
By NPG News

राजनांदगांव 15 दिसंबर 2020। बैलगाड़ी पर बारात लेकर आया दुल्हा धोखेबाज निकला। शादी के 72 घंटे बाद दुल्हन के परिवारवालों की शिकायत पर दुल्हे के साथ-साथ जेठ, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ जंगलपुर का है। यहां एक NRI की शादी काफी चर्चा में थी। शहीद की बहन से शादी करने वाला NRI बैलगाड़ी से बारात निकालकर चर्चा में आया था। पूरे इलाके में इस लीग NRI की शादी की चर्चा थी, लेकिन तीन दिन बाद ही दुल्हन के परिजनों ने धोखेबाजी का आरोप लगाकर अमेरिका में रह रहे NRI के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ है कि NRI पहले से ही शादी शुदा है। उसने अमेरिकी मूल की लड़की के साथ शादी की है, जिससे दो बच्चे भी है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव मे आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 9 दिसंबर को शैलेंद्र अपने घर से 11 बैलगाड़ियों से अपनी बारात लेकर दुल्हन ओनिशा के घर पहुंचा था।

दरअसल जंगलपुर के रहने वाले CRPF जवान पूर्णानंद साहू कुछ महीने पहले बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे. 21 नवंबर को शहीद की बहन से शादी के लिए अर्जुनी निवासी शैलेंद्र साहू ने प्रस्ताव भेजा था. शैलेंद्र अमेरिका में रहता है. शहीद के परिवार से शादी की बात पक्की हो गई. शादी भी बड़ी धूमधाम से हो गई लेकिन रविवार को लड़की के घरवालों को पता चला कि शैलेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है.

युवती ओनिशा, शहीद जवान की बहन थी. ऐसे में CRPF के नियमों के मुताबिक शहीद के परिजनों को फोर्स की तरफ से अनुदान राशि दी जाती है. इसके तहत परिवार ने लड़की की शादी के बारे में CRPF अफसरों को बताया था, जिसके बाद अफसरों ने लड़के की जानकारी मांगी थी. CRPF ने जब युवक के पासपोर्ट की जांच करवाई तो वो शादीशुदा निकला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. यहां शैलेन्द्र दूसरी शादी कर चुका था.

ओनिशा के पिता इस घटना से काफी दुखी है, उनका कहना है कि पढ़े लिखे लड़के विदेशों मे जाकर काम कर रहे है. अगर वो इस तरह की हरकत करेंगे तो फिर देश का क्या होगा. उन्होंने देश के लिय अपना बेटा खोया है. वहीं पीड़ित ओनिशा का कहना हैं कि वह शैलेन्द्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती है.

Next Story