दुल्हन ने शादी के 9 दिन बाद प्रेमी संग की आत्महत्या …. शादी के बाद पहली बार लौटी थी मायके… पानी के टैंक में मिली दोनों की लाश

मुक्तसर(पंजाब) 26 जून 2021। शादी के 9 दिन दुल्हन ने अपने प्रेमी संग आत्महत्या कर ली। शादी के बाद दुल्हन पहली बार अपने मायके लौटी थी। दोनों की लाश गांव के बाहर पानी के टैंक में मिली है। गांव में जैसे ही खबर का पता चला तो सन्नाटा छा गया. पुलिस को मौके पर बुलाया गया. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना पंजाब के मुक्तसर साहिब के गांव किल्लियांवाली की है.
अपनी शादी को सिर्फ कुछ दिन बीते थे और 19 साल लड़की ने ससुराल से अपने मायके आने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर बातचीत की और दोनों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली.लड़की का परिवार लड़की को ढूंढ रहा था तभी पता चला कि लड़की और उसका प्रेमी जो गांव का ही रहने वाला है, ने पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली है.आत्महत्या से पहले लड़की ने अपना नई शादी की जो चूड़ियां थीं, उनको तोड़ा. इसके बाद अपने प्रेमी के साथ पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली.
सूचना के अनुसार, लड़का और लड़की ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम के बारे में नहीं बताया था और इस घटना के बाद गांव में बहुत अफसोस मनाया जा रहा है.लड़की सुबह ही अपने परिवार को दुकान से सामान लाने का कहकर घर से गई थी और वापस नहीं आई. दोनों की लाश गांव की वाटर वर्क्स की टैंक से मिली. पुलिस को सूचित किया गया तो दोनों की लाश को सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
