Begin typing your search above and press return to search.

पिता सहित तीन का शव मिला फंदे पर झुलता, गांव में पसरा मातम…. बच्चों की ह्त्या के बाद ख़ुदकुशी की आशंका…..

पिता सहित तीन का शव मिला फंदे पर झुलता, गांव में पसरा मातम…. बच्चों की ह्त्या के बाद ख़ुदकुशी की आशंका…..
X
By NPG News

गरियाबंध 7 अगस्त 2020। दो बच्चों सहित एक पिता ने आत्महत्या कर ली है। आशंका जतायी जा रही हैं कि पिता ने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली होगी। घटना की सूचना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना बीते गुरुवार की रात के पीपरछेड़ी थाना के मदनपुर गांव की है।

मृतक का नाम यादराम (28) था जो मजदूरी का काम कारता था। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चें के साथ रहता था। घटना वाले दिन पत्नी रक्षाबंधन मनाने अपने भाई के घर गयी हुई थी। बताया जा रहा हैं कि मृतक यादराम भी अपनी पत्नी के साथ ससुराल में था। पत्नी के साथ विवाद होने के बाद अपने दोनों बच्चों के साथ अपने गांव लौट आया था। बीते गुरूवार की देर रात जब मृतक युवक का भाई घर पहुंचा तो यादराम और उसके दोनों बच्चों के शव फंदे पर लटके हुये थे, जिसके बाद पीपरछेड़ी थाना पुलिस की इसकी जानकारी दी गयी।

शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पता चला हैं कि मृतक शराब का आदि था और आये दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता रहता था। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं और मामले की जांच में जुट गयी है।

Next Story