Begin typing your search above and press return to search.
चोरी के आरोप में हिरासत से भागे शिव मरकाम का शव चेक डैम से बरामद.. सीजीएम करेंगे मामले की जाँच.. कप्तान ने भेजा पत्र

बिलासपुर,29 मई 2021। चोरी के मामले में बतौर संदेही लाए गए व्यक्ति के घटना स्थल से फ़रार होने के दो दिन बाद शव बरामद होने के मसले पर बिलासपुर पुलिस ने सीजेएम से पूरे मसले की जाँच के लिए पत्र भेज दिया है। मामले की जाँच सीजेएम करेंगे।
पुलिस हिरासत से भागने के बाद तोरवा इलाक़े में चोरी समेत कई मामलों में सक्रिय रहे शनि मरकाम को लेकर पुलिस ने धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
शनि मरकाम के शव की बरामदगी आज सुबह बरखदान चेक डैम में हुई थी।पुलिस हिरासत से भागने के बाद संदेहास्पद मौत को लेकर पूरे मसले में पारदर्शिता रहे इस लिए अब पूरी कार्यवाही सीजेएम के निर्देशन पर होगी।
Next Story
