Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना वैक्सीन बनाने के पीछे है ये ब्यूटी क्वीन…. इनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखकर रह जायेंगे दंग… कभी जीता था मिस इंग्लैंड का खिताब

कोरोना वैक्सीन बनाने के पीछे है ये ब्यूटी क्वीन…. इनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखकर रह जायेंगे दंग… कभी जीता था मिस इंग्लैंड का खिताब
X
By NPG News

नयी दिल्ली 19 दिसंबर 2020। दुनिया भर के वैज्ञनिकों ने अपने अथक परिश्रम से कोरोना वैक्सीन की खोज की है. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस खोज में इंग्लैंड की एक पूर्व मिस इंग्लैंड Former Miss England का भी अहम योगदान रहा है.उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई लोग अपना प्रेरणास्त्रोत मानने लगे हैं.31 वर्षीय डॉ. कैरिना टायरेल Carina Tyrrell ने 2014 में मिस इंग्लैंड का खिताब जीता था. साथ ही उस मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की रेस में चौथे स्थान पर रही थीं.

LakeGame: Carina Tyrrell Hot Photos,Miss England 2014 Winner

हालांकि पिछले एक सालों से वह ब्यूटी कॉम्पिटीशन की दुनिया से दूर ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में वैक्सीन को लेकर जारी रिसर्च में जुटी थीं.उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उनके कार्यों के चलते दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो पाया.टायरेल के शानदार काम को देखते हुए कई लोग उन्हें अपना हीरो मानने लगे हैं.दुनिया के तमाम जानेमाने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ कैरिना भी ऑक्सफर्ड वैक्सीन को विकसित करने वाली टीम में शामिल थीं.

Cambridge medical student Carina Tyrrell second favourite to scoop Miss World crown | UK | News | Express.co.uk

कैरिना की टीम टीके को सभी ब्रिटिश नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाने पर काम कर रही थी.

उन्होंने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि सभी वैक्सीन के ट्रायल के लिए पर्याप्त फंडिंग मिल सके. उसके बाद कैरिना की टीम ने दुनिया भर में हुए ट्रायल्स के आधार पर सबसे सटीक वैक्सीन की तलाश पर काम किया.

कैरिना की टीम के जिम्मे फाइजर, मॉडर्ना और ऑक्सफर्ड वैक्सीनों का क्लिनिकल ट्रायल करना था.

Miss England Corona vaccine 16

कैरिना ने बताया, हमने इन वैक्सीन 728 स्टडीज करने के बाद एक रिपोर्ट बनाई. हमें यह सुनिश्चित करना था कि वैक्सीन बच्चे, बूढ़े, प्रेग्नेंट महिलाएं समेत सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित और प्रभावी हो. आखिरकार हमने सालों की मेहनत के बाद एक सुरक्षित और असरदार वैक्सीन को मंजूरी दी है.कैरिना ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है. इसके अलावा उनके जूनियर डॉक्टर के रूप में काम करने का अच्छा खासा अनुभव और पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स डिग्री भी है. इसीलिए उन्हें वैक्सीन विकसित करने वाली टीम में शामिल किया गया था.सभी तस्वीरें कैरिना के इंस्टाग्रामवेबसाइट से
Next Story