Begin typing your search above and press return to search.

प्रान शिफ्टिंग, कर्मचारी कोड और पूरक संविलियन आदेश को लेकर आ रही परेशानियों की संविलियन अधिकार मंच ने दी डीपीआई को जानकारी…DPI ने भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान का दिया निर्देश

प्रान शिफ्टिंग, कर्मचारी कोड और पूरक संविलियन आदेश को लेकर आ रही परेशानियों की संविलियन अधिकार मंच ने दी डीपीआई को जानकारी…DPI ने भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान का दिया निर्देश
X
By NPG News

रायपुर 23 दिसंबर 2020। प्रदेश में 16278 शिक्षाकर्मियों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हो गया है और अलग-अलग डीडीओ से रोज वेतन मिलने की भी जानकारी सामने आ रही हैं लेकिन अभी भी ऐसे हजारों शिक्षाकर्मी है जिन्हें वेतन भुगतान नहीं हुआ है और सैकड़ों ऐसे शिक्षाकर्मी है जो एंपलाई कोड जनरेट न होने और संविलियन आदेश में नाम छूट जाने को लेकर परेशान हैं ऐसे शिक्षाकर्मियों की परेशानी को लेकर पूरे डाटा के साथ एक बार फिर संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक जितेंद्र शुक्ला को समस्या से अवगत कराया है और उनसे इस समस्या का समाधान तत्काल करने की अपील की है इसका असर भी हुआ है और डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं जिसका मैसेज अधिकारियों के अलग-अलग ग्रुप में अब वायरल होने लगा है और जिला शिक्षा अधिकारी अपने मातहत अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित भी कर रहे हैं ।

संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने डीपीआई को जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में 3065 शिक्षक ऐसे हैं जिनका प्रान शिफ्टिंग नहीं हुआ है और यह प्रोसेस धीमी गति से चल रहा है , इसी प्रकार प्रदेश में 16278 शिक्षाकर्मियों का संविलियन होना है किंतु ईकोष के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक 15761 एंपलाई कोड जनरेट रेट हुए हैं और शेष शिक्षकों का एम्पलाई कोड जनरेट होना बाकी है साथ ही ट्राइबल और एजुकेशन में ऐसे कई शिक्षक हैं जिनका नाम संविलियन सूची में छूट गया है उनका आदेश जारी करने के लिए भी अपील की गई है । इसके बाद डीपीआई ने वेतन भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने तत्काल वेतन और कोड जेनरेशन करने और जिन शिक्षकों का संविलियन आदेश में नाम छूट गया है उनका प्रस्ताव राज्य कार्यालय को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं ।

समस्या का शीघ्र हो निदान – विवेक दुबे

इस मुद्दे पर बात करते हुए संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने कहा कि

” संबंधित कार्यालयों की लचर व्यवस्था को देखते हुए हमने एक बार फिर संचालक जितेंद्र शुक्ला सर को अपनी समस्या से अवगत कराया है ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण हो सके, संचालक सर ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है । नवंबर का वेतन भुगतान हमारे अधिकांश साथियों को नहीं हो पाया है और धीरे-धीरे इससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है । कई कार्यालयों में जानबूझकर शिक्षकों को घुमाने की भी बात सामने आ रही है हम अब उसे भी ट्रैप करके सबके सामने लाएंगे । हमारे सभी साथियों को वेतन भुगतान होते तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”

Next Story