Begin typing your search above and press return to search.

अफगान सरकार के मीडिया विभाग प्रमुख की हत्या… हमलावरों ने मारी गोली…

अफगान सरकार के मीडिया विभाग प्रमुख की हत्या… हमलावरों ने मारी गोली…
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 अगस्त 2021. अफगानिस्तान सरकार के मीडिया और सूचना निदेशक दावा खान मेनपाल की काबुल में हत्या कर दी गई है।तालिबान ने दावा खान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। टोलो न्यूज़ ने इस बात की जानकारी दी है। यह हत्या तालिबान द्वारा काबुल में रक्षा मंत्री के घर पर हमले के कुछ दिनों बाद हुई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा खान की मौत को लेकर कहा है कि दावा को उसके कार्यों के लिए दंडित किया गया है।

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी कर कहा, मिनापाल मुजाहिद्दीन के एक विशेष हमले में मारा गया और उसे उसके कामों की सजा दी गई है. मुजाहिद ने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की. अफगानिस्तान पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है. वहीं, हाल के समय में नागरिकों के खिलाफ किए गए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (Islamic State) ने ली है. हालांकि, अफगानिस्तान की सरकार देश में होने वाले हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराती रही है. विदेशी बलों की वापसी के बाद से ही तालिबान ने देशभर में हमले तेज कर दिए हैं.

Next Story