Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना की खतरनाक रफ्तार जारीः आज फिर आकड़े साढ़े चार सौ के करीब…सबसे ज्यादा इन जिलों में मिले संक्रमित

कोरोना की खतरनाक रफ्तार जारीः आज फिर आकड़े साढ़े चार सौ के करीब…सबसे ज्यादा इन जिलों में मिले संक्रमित
X
By NPG News

रायपुर 12 मार्च 2021। इस सप्ताह के पहले ही दिन से लगातार कोरोना के आकड़े बढ़ते ही जा रहे है। आज मिले कोरोना संक्रमितों की बात करें तो प्रदेश में आज चार सौ से ज्यादा मरीज मिले है। वहीं रायपुर में 121, दुर्ग 106, राजनांदगांव 17, बालोद 3, बेमेतरा 7, कबीरधाम 2, धमतरी 5, बलौदाबाजार 11, महासमुंद 19,गरियाबंद 2, बिलासपुर 27, रायगढ़ 7, कोरबा 15, जांजगीर चांपा 7, मंुगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 23, कोरिया 15, सूरजपुर 23, बलरामपुर 7, जशपुर 19, बस्तर 5, कोंडागांव 0, दंतेवाडा 2, सुकमा 0, कांकेर 3, नाराणपुर 0, बीजापुर 1 व अन्य राज्य में 0 मिले है। टोटल 447 प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित पाये गये है। साथ ही आज कोरोना से चार की मौत हुई है।
प्रदेश में अब टोटल संक्रमितों की संख्या 3,16,311 हो गयी है। आज अस्पताल से डिस्चार्ज 17, टोटल डिस्चार्ज 1, 03,082 है। होम आईसोलेशन से आज 352 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ टोटल होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 2, 05,772 है।

Next Story