Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना पॉजेटिव लूट का आरोपी अस्पताल की खिड़की तोड़कर हुआ फरार ….पुलिस ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ा…5 दिन पहले भर्ती कराया गया था अस्पताल में ..

कोरोना पॉजेटिव लूट का आरोपी अस्पताल की खिड़की तोड़कर हुआ फरार ….पुलिस ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ा…5 दिन पहले भर्ती कराया गया था अस्पताल में ..
X
By NPG News

धमतरी 29 नवंबर 2020। लूट का आरोपी कोरोना मरीज आखिरकार पकड़ लिया गया है। अस्पताल की खिड़की तोड़ फरार हुए इस लूटेरे को कुछ देर बाद ही धमतरी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी का नाम सोनू है, जो लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब सोनू का कोरोना टेस्ट कराया गया, तो वो पॉजेटिव पाया गया, जिसके बाद उसे कोविड हास्पीटल धमतरी में भर्ती गया था।

24 नवंबर से उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था, इसी दौरान आज सुबह करीब 11 बजे से वो मौका देकर खिड़की तोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। इधर लूट के आरोपी के अस्पताल से फरार होने की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीम तलाश में जुट गयी।

सूचना मिलते ही डीएसपी अरुण जोशी, एसआई रमेश साहू सुखराम नायक और जेलर मौके पर पहुंचे….इस बीच कोतवाली पेट्रोलिंग को रत्नाबांधा में सूचना मिली की फरार नोहर इसी तरफ आया है…. पता तलाश करते मुजगहन नहर के पास नोहर को धर दबोचा गया…. जिले के एसपी बी पी राजभानू ने बताया कि कोविड अस्पताल से फरार आरोपी युवक को पुलिस ने कुछ ही समय बाद पकड़ लिया गया है…

Next Story