CM उद्धव को धन्यवाद और फ़िल्म प्रमोशन के पेशेवर ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के IPS की नसीहत.. साहेब ने बताया – ”कप्तान खड़ा और दरोगा बैठा हो ऐसा नहीं होता है”

रायपुर,26 सितंबर 2021। फ़िल्म के प्रमोशन के साथ साथ यदि किसी अहम व्यक्ति को धन्यवाद भी ज्ञापित हो जाए तो इसे कहेंगे एक पंथ दो काज.. रुपहला पर्दे के चिर परिचित अदाकार अक्षय कुमार जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का वह चमत्कृत करने वाला साक्षात्कार लिया था जिसमें कि उन्होंने यह कालजयी प्रश्न पूछा था
आप आम कैसे खाते हैं.. काट कर या चूस कर…
उन अक्षय कुमार की एक फ़िल्म आ रही है सूर्यवंशी.. उसकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन अपने अंतिम दौर में है.. इस बीच ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सिनेमा घरों को खोले जाने की इजाज़त दे दी। कनाडा की नागरिकता प्राप्त अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया और फ़िल्म का प्रमोशन करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे को धन्यवाद भी दे दिया।इस ट्वीट में सुर्यवंशी की शूटिंग सीन के बीच हुए एक ब्रेक का फ़ोटो भी पोस्ट किया गया जिसमें निर्देशक रोहित शेट्टी भी मौजुद हैं।
http://npg.news/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-26-at-2.25.36-PM-e1632652838599.jpeg
अक्षय कुमार ने लिखा
”कई परिवारों की ओर से शुक्रिया आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिया जा रहा है,यह बेहद शानदार है कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोले जाने की उन्होंने अनुमति दे दी है.. अब किसी के रोके ना रुकेगी – आ रही है पुलिस..”
ट्वीट के साथ है़शटैग है सूर्यवंशी और दीवाली 2021। जिसके मायने यह हैं कि सूर्यवंशी दीवाली में रिलीज़ होगी और सिनेमाघरों में रिलीज़ होने में दिक़्क़त नहीं होगी।
इस फ़िल्म में अजय देवगन अक्षय कुमार और
रणवीर सिंह पुलिस अधिकारियों का रोल कर रहे हैं।यह विशुद्ध प्रमोशन और धन्यवाद का मिला जुला ट्वीट था।
पर इस पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस आर के विज की नज़र पड़ी और उन्होंने लिखा
”इंस्पेक्टर साहब बैठे हैं तनकर..और एसपी साहब खड़े,ऐसा नहीं होता जनाब।”
अब इसे आप पड़ी लकड़ी उठाना कहिए या साहब की मौज.. जो है सो हाजिर है।
