Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रिया मुख्यमंत्री जी !….संविलियन अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार… कहा- आपने हमारी पीड़ा को समझा, दुख को महसूस कर उसे दूर किया, इसके लिए आभार…. विवेक दुबे ने क्या कहा… सुनिये

शुक्रिया मुख्यमंत्री जी !….संविलियन अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार… कहा- आपने हमारी पीड़ा को समझा, दुख को महसूस कर उसे दूर किया, इसके लिए आभार…. विवेक दुबे ने क्या कहा… सुनिये
X
By NPG News

रायपुर 3 मार्च 2020। बजट में शिक्षाकर्मियों की मुराद पूरी होने के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षाकर्मियों में जश्न की लहर है। इस लड़ाई में नायक बनकर उभरे विवेक दुबे ने बजट के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और संवलियन के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान संविलियन अधिकार मंच के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आज सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविलियन का ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश के वो शिक्षाक्रमी जिन्होंने 2 साल की परीविक्षा अवधि पूरी कर ली है, उनका संविलियन 1 जुलाई 2020 से किया जायेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट में इस ऐलान के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षाकर्मी खुशी से झूम उठे। इस दौरान विधानसभा में विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि

“सर, आपने हमारी मांगों को पूरा किया, प्रदेश के हजारों शिक्षाकर्मियों की तरफ से हम आपका आभार मानते हैं, आज आपके इस ऐलान से हजारों घरों में होली के मौके पर बड़ी सौगात आपकी तरफ से दी गयी है”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविलियन अधिकार मंच के इस आभार का मुस्कुराते हुए धन्यवाद किया। संविलियन के बाद विवेक दुबे ने कहा कि…

“प्रदेश के शिक्षाकर्मियों को होली का बड़ा तोहफा मिला है, हमने मुख्यमंत्री का आभार जताया है, उन्होंने हमारी भावनाओं का ख्याल किया, हमारे परिवार और हमारी परेशानियों को महसूस किया, हम सबने उन्हे इसके लिए धन्यवाद दिया है। ये एक लंबी और मुश्किल लड़ाई थी, लेकिन हमारे साथियों ने बिना मायूस हुए इस लड़ाई को लड़ा, सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाया। ये जीत उन साथियों की है, जिन्होंने संविलियन अधिकार मंच की लड़ाई को हर कोने में और हर स्तर तक पहुंचाया। इस लड़ाई ने साबित किया कि धरना प्रदर्शन मांगे मनवाने का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त तरीके और सादगी के साथ भी अपनी बातों को पहुंचायी जाये तो मांगें जरूर पूरी होती है”

Next Story