Begin typing your search above and press return to search.
TET परीक्षा रद्द ……कोरोना के खतरे के मद्देनजर व्यापम ने TET की परीक्षा की स्थगित… सभी कलेक्टरों को व्यापम की तरफ से पत्र किया गया जारी… परीक्षा की नयी तारीख को लेकर अभी ….

रायपुर 13 मार्च 2020। राज्य में कोरोना वायरस के मद्देनजर कई बड़े कदम राज्य सरकार ने उठाये हैं। स्कूल-कालेज बंद कर दिये गये हैं, तो वहीं जिम, लाइब्रेरी सहित सार्वजनिक जगहों पर 31 मार्च तक के लिए बंदिशें लगा दी गयी है। इसी बीच खबरें ये हैं कि व्यापम ने टेट की परीक्षा भी रद्द कर दी है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश भर में TET की परीक्षा आयोजित की जानी थी।
व्यापम की तरफ से प्रदेश सभी 28 कलेक्टर को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। व्यापम ने अपने पत्र में कलेक्टर को बताया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद की गयी है, लिहाजा 22 मार्च को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित किया जाता है। माहामारी की स्थिति को देखकर उक्त परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी।
Next Story

