Begin typing your search above and press return to search.

आतंकी दनादन बरसा रहे थे गोली, शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान…देखें ये फोटो

आतंकी दनादन बरसा रहे थे गोली, शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान…देखें ये फोटो
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 जुलाई 2020. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का हमला और उनसे सुरक्षबलों की मुठभेड़ की खबरें अक्सर आती हैं। हर दिन आतंकी मारे जाते हैं। कभी हमारे जवान भी शहीद होते हैं. पर आज यानी 1 जुलाई 2020 की एक तस्वीर लोग हमेशा याद रखेंगे। घाटी से एनकाउंटर की जगह से बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है।

कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमला सरेआम एक बाजार में किया गया। हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए। एक नागरिक इस हमले में मारा गया है। वह अपने तीन साल के पोते (बेटे का बेटा) के साथ दूध खरीदने निकला था। इसी दौरान हुए आतंकी हमले में उसकी मौत हो गई। अबोध बच्चे को ये भी नहीं पता था कि उसके बाबा की जान चली गई है। बच्चा अपने बाबा के शव के ऊपर काफी देर तक बैठा रहा। इसी दौरान जवानों की नजर उस बच्चे पर पड़ी। आनन-फानन में जवानों ने बच्चे को बचाने के लिए मोर्चा संभाला। जवानों ने जान पर खेलकर मासूम की जान बचाई।

आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, जवान ने बच्चे को बचाया, वायरल हो रही फोटो

तीन साल का मासूम काफी देर तक अपने बाबा के शव के ऊपर बैठा रहा। उसकी मासूमियत ने हर इंसान को रुला दिया। मासूम बच्चा शव पर बैठे अपने बाबा के उठने का इंतजार कर रहा था। लेकिन उसे कहां पता था कि उसके बाबा अब की मौत हो चुकी है। इसी दौरान उसने एक जवान को देखा। उसकी मासूमियत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कहना चाह रहा है कि मेरे बाबा को उठा दो।

आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, जवान ने बच्चे को बचाया, वायरल हो रही फोटो

काफी देर बाद मासूम बच्चा उठकर जवान की ओर बढ़ा। जवान ने उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद वह बिलख-बिलखकर कह रहा था कि मुझे अम्मी के पास जाना है।बच्चे को गाड़ी में बैठाकर जवान उसे घर ले गए। मृतक के घर में मातम का माहौल है।

आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, जवान ने बच्चे को बचाया, वायरल हो रही फोटो

Next Story