Begin typing your search above and press return to search.

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा टलीं… स्कूल एजुकेशन विभाग ने जारी किया आदेश, जल्द जारी होंगी परीक्षा की नई तारीख

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा टलीं… स्कूल एजुकेशन विभाग ने जारी किया आदेश, जल्द जारी होंगी परीक्षा की नई तारीख
X
By NPG News

भोपाल 14 अप्रैल 2021. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 परीक्षाएं आगे के लिए टाल दी हैं। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थी। एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा। एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को 1 महीने के लिए टाल दिया गया है. आपको बता दें कि देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच कई राज्य के मुख्यमंत्रियों, नेताओं ने परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की थी. देश में करीब 30 लाख बच्चों को सीबीएसई की परीक्षाएं देनी हैं.

एजुकेशन मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें जानकारी दी है कि परीक्षाएं अब 30 मई के बाद आयोजित की जाएगीं। टीओआई को बताते हुए परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना इंफेक्शन के कारण परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि राज्य क्लास पहली से आठवीं तक के स्कूल पहले ही बंद हैं।

Next Story