Begin typing your search above and press return to search.

तहसीलदार ने पकड़ा 40 लाख का धान, करतला के रामपुर एरिया में सात व्यापारियों के यहाँ जाँच टीम का छापा…

तहसीलदार ने पकड़ा 40 लाख का धान, करतला के रामपुर एरिया में सात व्यापारियों के यहाँ जाँच टीम का छापा…
X
By NPG News

कोरबा 11 जनवरी 2020। करतला तहसीलदार देवेंद्र प्रधान ने आज रामपुर एरिया में अपनी टीम के साथ सात व्यापारियों के यहाँ छापे मारी की ताबड़तोड़ करवाई की और १६ सौ क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया। यह संयोग रहा की आज ही प्रदेश के मुख्य सचिव ज़िले में धान ख़रीदी की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर और अधिकारियों की तारीफ़ कर गए है। जब सी एस सोनपुरी धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे उसी दौरान करतला में तहसीलदार की टीम व्यापारियों के गोदामों में रखे अवैध धान को जप्त कर रही थी। आज जप्त 1611 क्विंटक धान की कीमत लगभग 40 लाख 28 हजार रुपये अनुमानित हैं।

पहले भी कलेक्टर किरण कौशल के निर्देश पर जाँच दलो द्वारा ऐसी करवाई की जाती रही है। आज करतला तहसीलदार देवेंद्र प्रधान ने बेहरचुआं गांव में व्यापारी अनिल अग्रवाल के यहां से 160 क्विंटल, संजय अग्रवाल के यहां से 124 क्विंटल और राम कृष्ण अग्रवाल के यहां से 234 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किया। इसी प्रकार बेहरचुआं के ही दिनेश अग्रवाल के यहां से 672 क्विंटल और राजेश अग्रवाल के यहां से 312 क्विंटल धान जप्त किया गया है। अकेले बेहरचुआं गांव में ही 37 लाख 54 हजार कीमत का 1501 क्विंटल धान जांच दल ने जप्त किया है। खूंटाकूड़ा गांव के व्यापारी मुकेश अग्रवाल के गोदाम में अवैध रूप से रखे 83 क्विंटल धान के साथ सुवरलोट गांव के तरुण अग्रवाल के गोदाम से भी 26 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इस तरह कुल जप्त 1611 क्विंटक धान की कीमत लगभग 40 लाख 28 हजार रुपये अनुमानित हैं।

Next Story