Yamaha RX 100 की मार्केट में एंट्री, सभी कम्पनियों की धड़कने बढ़ी... सामने आई लॉन्चिंग की डिटेल्स...

डेस्क NPG: Yamaha RX 100 फिर से तबाही मचाने मार्केट में आ रही है। Yamaha की ट्रू लैंजेंडरी बाइक Yamaha RX 100 शौकीन लोगों की पसंद, किसी जमाने में युवाओं की पहली पसंद और बच्चों का सपना Yamaha RX 100 का अचानक Production बंद होने और फिर लगभग तीन दशक निकल जाने के बाद एक बार फिर ये मोटरसाइकिल चर्चा में है।
रिपोर्ट्स की अगर मानें तो Yamaha की यह नयी बाइक साल 2026 तक भारत में लॉन्च की जाएगी और यह एक पेट्रोल इंजन के साथ आने के बजाय एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। जिस तरह देश में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड बढ़ती जा रही है Yamaha RX 100 को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किया जाना ही कंपनी के लिए एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है। वहीं अगर इस बाइक को कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी तो इसे BS7 नॉर्म्स के साथ लॉन्च करना होगा। लेकिन हमें लगता है कि Yamaha की नयी RX 100 एक इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी। क्योंकि, साल 2026 तक देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड अभी की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
RX 100 को साल 1985 में पहली बार लॉन्च किया गया था और इसकी प्रोडक्शन साल 1996 तक चली थी। लगभग 11 सालों के सफर में इस बाइक ने लाखों राइडर्स के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इस बाइक की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है की आज भी यह बाइक आपको सड़कों पर अच्छी कंडीशन में देखने को मिल जाएगी।
टू स्ट्रोक बाइक्स में आर एक्स 100 का पिकअप सबसे ज्यादा हुआ करता था। हालांकि मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड आज की बाइक्स के मुकाबले काफी कम थी लेकिन initial torque आज की कई बाइक्स को पीछे छोड़ सकता है। 90 के दशक की यह बाइक आज भी लोगों के बीच सुर्ख़ियों में बनी रहती है कई लोग इसे मॉडिफाई कार करके चला रहे हैं।
