Begin typing your search above and press return to search.

Xiaomi ने लॉन्च किया शानदार MIJIA Desktop Study Lamp Pro, रडार सेंसर से खुद होगा ऑन-ऑफ, जानें कीमत और खूबियाँ...

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro Launched: शाओमी ने नया स्टडी लैंप मिजिया डेस्कटॉप स्टडी लैंप प्रो लॉन्च किया है। इसमें रडार सेंसर है जो आपके बैठने पर लैंप ऑन और उठने पर ऑफ कर देता है। यह आंखों के लिए आरामदायक रोशनी देता है और इसकी कीमत 469 युआन यानी लगभग 5,555 रुपये है।

Xiaomi ने लॉन्च किया शानदार MIJIA Desktop Study Lamp Pro, रडार सेंसर से खुद होगा ऑन-ऑफ, जानें कीमत और खूबियाँ...
X
By Gopal Rao

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro: शाओमी ने एक बार फिर अपने घरेलू उपकरणों (होम अप्लायंसेस) के सेगमेंट में धमाका करते हुए नया मिजिया डेस्कटॉप स्टडी लैंप लॉन्च कर दिया है। यह स्टडी लैंप पढ़ाई को और भी आसान और आंखों के लिए आरामदायक बनाने के लिए कई आकर्षक फीचर्स से लैस है। रडार सेंसिंग और इंटेलिजेंट डिमिंग जैसे फीचर्स इस लैंप को बाकी स्टडी लैंप से अलग बनाते हैं। मिजिया डेस्कटॉप स्टडी लैंप प्रो में टू-स्टेज लैम्प हेड डिज़ाइन दिया गया है जो 300 Ix तक की रोशनी दे सकता है। इसका मतलब है कि यह लैंप काफी तेज रोशनी दे सकता है जो 1.2 मीटर तक बड़े टेबल पर भी पर्याप्त रहेगी। इसके साथ ही, यह रोशनी पूरे टेबल पर समान रूप से फैलेगी, जिससे पढ़ाई करते समय आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा। लैंप में 120 लैम्प हेड्स का इस्तेमाल किया गया है जो यूजर तक एक समान और आंखों को आरामदायक रोशनी पहुंचाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस शानदार स्टडी लैंप की कीमत और इसके सभी फीचर्स के बारे में...।

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro की कीमत

शाओमी ने फिलहाल मिजिया डेस्कटॉप स्टडी लैंप प्रो को चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 469 युआन रखी गई है जो भारतीय रुपयों में लगभग 5,555 रुपये होती है। शुरुआत में इसे क्राउड फंडिंग कैंपेन के तहत सेल किया जाएगा। क्राउड फंडिंग का मतलब है कि लोग पहले से ही इस प्रोडक्ट के लिए पैसे देकर इसे खरीदने में अपनी रूचि दिखा सकते हैं।

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro के खास फीचर्स

सिंपल डिज़ाइन, बेहतरीन परफॉर्मेंस: मिजिया डेस्कटॉप स्टडी लैंप प्रो दिखने में बेहद सिंपल और एलिगेंट है। इसका टू-स्टेज लैम्प हेड डिज़ाइन 300 Ix तक की रोशनी दे सकता है, जो 1.2 मीटर तक बड़े टेबल के लिए पर्याप्त है। 120 लैम्प हेड्स की मदद से यह लैंप एक समान और आंखों को आरामदायक रोशनी देता है। शाओमी का दावा है कि इस लैंप को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इससे अनचाहे छाया नहीं बनती और हाथ की परछाई भी बहुत हल्की पड़ती है, जिससे पढ़ाई करते समय कोई परेशानी नहीं होती।

आंखों का रखे खास ख्याल: इस लैंप में इस्तेमाल किए गए एलईडी लैम्प बीड्स 4000K तक का कलर टेंपरेचर और Ra97 कलर रेंडरिंग इंडेक्स सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब है कि यह लैंप एक ऐसी रोशनी देता है जो प्राकृतिक रोशनी के काफी करीब होती है और आंखों के लिए आरामदायक होती है। कस्टमाइज्ड फुल स्पेक्ट्रम LED लैम्प बीड्स हानिकारक ब्लू लाइट को कम करते हैं जिससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता और लंबे समय तक पढ़ाई की जा सकती है। यह लैंप TUV SUD सर्टिफिकेशन के साथ आता है जो आंखों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, यह मायोपिया और अन्य आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए हाईजीन सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है।

रडार सेंसर से ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ: यह स्टडी लैंप DC डिमिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो आंखों को आरामदायक रोशनी देता है। इसमें एक 24GHz का रडार सेंसर भी दिया गया है जो लैंप के नीचे होने वाली एक्टिविटी के अनुसार लाइट को ऑन या ऑफ करता है। यानी जैसे ही आप लैंप के नीचे बैठेंगे, यह खुद ही ऑन हो जाएगा और जब आप उठकर जाएंगे तो यह खुद ही बंद हो जाएगा। यह फीचर बिजली की बचत करने में भी मदद करता है।

ब्राइटनेस एडेप्टिव मोड: इसमें ब्राइटनेस एडेप्टिव मोड भी दिया गया है जो आसपास की रोशनी के हिसाब से लैंप की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता रहता है। यानी अगर कमरे में पहले से ही अच्छी रोशनी है तो लैंप की रोशनी अपने आप कम हो जाएगी और अगर कमरे में रोशनी कम है तो लैंप की रोशनी अपने आप बढ़ जाएगी। यह फीचर भी आंखों के लिए काफी आरामदायक होता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story