Begin typing your search above and press return to search.

Xiaomi का खास तोहफा! 45W Mini GaN Charger भारत में हुआ लॉन्च, साइज इतना छोटा कि जेब में फिट हो जाए

Xiaomi 45W Mini GaN Charger Launched in India News: Xiaomi ने भारत में नया 45W Mini GaN Charger लॉन्च किया है, जो छोटे साइज के बावजूद फास्ट चार्जिंग देता है। इसमें थर्ड जनरेशन GaN टेक्नोलॉजी, मल्टी डिवाइस सपोर्ट और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi 45W Mini GaN Charger Launched in India News
X

Image Source: mi.com/in | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Xiaomi 45W Mini GaN Charger: Xiaomi ने भारत में अपना नया 45W Mini GaN Charger लॉन्च कर दिया है। इस चार्जर की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका साइज बेहद छोटा है लेकिन पावर में कोई कमी नहीं रखी गई। कंपनी ने इसमें GaN यानी गैलियम नाइट्राइड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो पुराने सिलिकॉन बेस्ड चार्जर्स से काफी अलग है। देखा जाए तो यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो काम का भी है और बजट फ्रेंडली भी है।

थर्ड जनरेशन GaN टेक्नोलॉजी

Xiaomi ने इस चार्जर में थर्ड जनरेशन GaN टेक्नोलॉजी यूज़ की है। इसी वजह से कंपनी चार्जर को इतना छोटा बना पाई। आप इसे अपनी जेब में डाल सकते हैं और कहीं भी ले जा सकते हैं। ट्रैवल के टाइम बड़े बड़े चार्जर कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेक पाउच में भी यह ज्यादा जगह नहीं लेता है।

45W आउटपुट से तेज चार्जिंग

साइज भले ही छोटा हो लेकिन यह चार्जर 45W तक का आउटपुट देता है। इसका मतलब है कि आपका फोन काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ Xiaomi फोन तक सीमित नहीं है। इसमें PD 3.0, QC 3.0 और PPS प्रोटोकॉल का सपोर्ट मिलता है। आप Redmi, POCO, iPhone, Samsung Galaxy सब चार्ज कर सकते हैं। यहां तक कि MacBook Air जैसे लाइट लैपटॉप और iPad भी इससे चार्ज हो जाते हैं।

सेफ्टी पर दिया खास ध्यान

कंपनी का कहना है कि इसमें कई लेयर्स की सेफ्टी दी गई है। ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन है तो हाई वोल्टेज से डिवाइस सेफ रहेगा। शॉर्ट सर्किट और ओवर करंट प्रोटेक्शन भी है। चार्जर ज्यादा गर्म न हो इसके लिए ओवर टेम्परेचर प्रोटेक्शन दिया है। लो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस की वजह से आसपास के दूसरे गैजेट्स पर भी कोई असर नहीं पड़ता।

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 45W Mini GaN Charger की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। यह सिर्फ वाइट कलर में आता है। खास बात यह है कि बॉक्स में USB-C to USB-C केबल भी मिल रही है। बहुत से ब्रांड्स केबल अलग से बेचते हैं लेकिन Xiaomi ने साथ में दी है। यह चार्जर अभी mi.com पर मिल रहा है और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

क्या यह GaN चार्जर लेना चाहिए

देखा जाए तो 1,799 रुपये में 45W GaN चार्जर मिलना अच्छी डील है। केबल साथ में मिल रही है तो अलग से खर्चा बच जाता है। मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट और कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैवलर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनाते हैं। अब देखना यह है कि बाजार में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Next Story