Begin typing your search above and press return to search.

WhatsApp में आ रहा है नया Liquid Glass डिजाइन, बदल सकता है Voice Message सुनने का अंदाज, जानें क्या है खास

WhatsApp Liquid Glass Design Update: WhatsApp में नया Liquid Glass डिजाइन आने वाला है, जो ऐप को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉयस मैसेज प्लेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नया UI ट्रांसलूसेंट इफेक्ट और बेहतर कंट्रोल के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और आसान बना सकता है।

WhatsApp Liquid Glass Design Update
X

Image Source: wabetainfo.com

By swapnilkavinkar

WhatsApp Liquid Glass Design Update: दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर आने वाले समय में एक बड़ा विजुअल बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने इंटरफेस को मॉडर्न बनाने के लिए 'Liquid Glass' डिजाइन पर काम कर रही है, जिसे कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वॉयस मैसेज प्लेयर के लिए भी टेस्ट किया जा रहा है। WABetaInfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस नए अपडेट के बाद वॉयस नोट्स का लुक और यूजर एक्सपीरियंस बदल सकता है। यह नया डिजाइन न केवल दिखने में प्रीमियम है, बल्कि इससे वॉयस मैसेज को कंट्रोल करना भी काफी आसान हो सकता है।

Image Source: wabetainfo.com

वॉयस मैसेज प्लेयर का नया और मॉडर्न लुक

जब आप किसी चैट में वॉयस मैसेज प्ले करके बैक आ जाते हैं, तो ऊपर की तरफ एक सॉलिड ग्रीन कलर की पट्टी दिखाई देती है। यह पुरानी डिजाइन काफी समय से वैसी ही है और WhatsApp के नए मॉडर्न लुक के साथ मेल नहीं खाती। लेकिन अब Liquid Glass डिजाइन के आने से यह प्लेबैक बार बदल सकता है। नई डिजाइन में यह बार 'ट्रांसलूसेंट' यानी पारदर्शी होगा और स्क्रीन पर फ्लोटिंग स्टाइल में नजर आ सकता है। यह नया विजुअल इफेक्ट iOS 26 के लेटेस्ट डिजाइन एलिमेंट्स के साथ सिंक हो सकता है, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव काफी स्मूथ और प्रीमियम लगेगा।

डिजाइन के साथ मिल सकते हैं नए फीचर्स और कंट्रोल

इस नए अपडेट में सिर्फ लुक ही नहीं बदला है, बल्कि इसके फंक्शन में भी सुधार किया जा सकता है। नए Liquid Glass प्लेयर में सेंडर की प्रोफाइल पिक्चर के चारों ओर एक सर्कुलर प्रोग्रेस बार दिखाई दे सकता है। अभी के वर्जन में यह प्रोग्रेस बार पूरी स्क्रीन की चौड़ाई में फैला होता है, लेकिन नए डिजाइन में यह प्रोफाइल पिक्चर के साथ ही सेट रह सकता है। इसके बगल में सेंडर का नाम और वॉयस मैसेज को पॉज या स्टॉप करने के बटन हो सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव इंटरफेस को आसान बना सकता है, जिससे यूजर का ध्यान जरूरी जानकारी पर बना रहता है।

5 सेकंड रिवाइंड का मिल सकता है बड़ा अपडेट

यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp इसमें एक काम का फीचर जोड़ सकता है। प्लेबैक बार में 5 सेकंड रिवाइंड करने का बटन शामिल किया जा सकता है। अक्सर ऐसा होता है कि वॉयस मैसेज सुनते वक्त हम कोई जरूरी बात मिस कर देते हैं और उसे दोबारा सुनने के लिए हमें वापस उसी चैट में जाना पड़ता है। लेकिन इस नए बटन की मदद से आप बिना चैट ओपन किए, सिर्फ एक टैप से वॉयस नोट को 5 सेकंड पीछे कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो लंबे वॉयस नोट्स सुनना पसंद करते हैं।

कब तक मिल सकता है यह नया फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह Liquid Glass डिजाइन अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसे WhatsApp बीटा के iOS 26.11.10.71 वर्जन पर देखा गया है। फिलहाल यह फीचर सभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि कंपनी अभी इसके परफॉर्मेंस और स्मूथनेस पर काम कर रही है। आने वाले समय में इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे ग्लोबल स्तर पर Android और iOS यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। अगर आप भी लेटेस्ट डिजाइन का अनुभव करना चाहते हैं, तो अपने ऐप को अपडेट रखें।

Next Story