WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर! अब स्टेटस में पूछ सकेंगे मनचाहा सवाल; मात्र मिनटों में मिलेगा जवाब, जानें कैसे करें करें इस्तेमाल

WhatsApp Status Question Feature
टेक डेस्क। WhatsApp ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जो आपके स्टेटस को और भी इंटरैक्टिव और मजेदार बना देगा। Status Question नाम का यह फीचर अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए टेस्टिंग मोड में आ चुका है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह फीचर Instagram के लोकप्रिय Question Sticker जैसा काम करेगा, लेकिन WhatsApp की खासियत के साथ, पूरी तरह प्राइवेट जवाब भी देगा।
क्या है Status Question फीचर?
आपको बता दें कि अब WhatsApp यूजर अपने स्टेटस में फोटो या वीडियो के साथ Question Box जोड़ सकेंगे। उनके कॉन्टैक्ट्स उस स्टेटस पर जाकर सीधे सवाल का जवाब टाइप कर सकेंगे। हर सवाल पर कई जवाब आ सकते हैं, जो सिर्फ Viewers List में दिखाई देंगे। सबसे खास बात यह है कि, हर जवाब सिर्फ सवाल पूछने वाले और जवाब देने वाले को ही दिखेगा, यानी गोपनीयता की गारंटी पूरी तरह बनी रहेगी।
प्राइवेसी का खास ध्यान
WhatsApp ने इस फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ पेश किया है। यानी आपके सवाल और जवाब पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। अगर किसी यूजर के पास ऐप का पुराना वर्जन है, तो उसे एक मैसेज “This functionality is not supported on your version.” दिखेगा। जिसपर जाकर वह इसे अपडेट कर सकते है।
कैसे मिलेगा ये फीचर?
फिलहाल यह फीचर Android बीटा वर्जन 2.25.29.12 में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे धीरे-धीरे Google Play Store के जरिए बाकी यूजर्स तक भी इसे पहुंचाएगी। जब कोई आपके सवाल का जवाब देगा, तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिलेगा। आप चाहें तो उन जवाबों को अपने अगले स्टेटस में शेयर भी कर सकते हैं।
किसके लिए है ये फीचर?
यह फीचर खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस प्रोफाइल्स और सोशल यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे वे अपने दर्शकों से सीधे सवाल-जवाब कर सकते हैं। इसके आलावा इसमें वे फीडबैक और अपने फॉलोअर्स से भी जुड़ सकते हैं। WhatsApp का यह नया फीचर न सिर्फ बातचीत को नया रूप देगा, बल्कि यूजर्स को पर्सनल कनेक्शन बनाने का एक नया तरीका भी देगा।
Tags
- whatsapp status new features 2025
- whatsapp status notification
- whatsapp story new features
- whatsapp hidden features
- whatsapp status hide settings
- whatsapp status new update
- whatsapp beta new features
- WhatsApp Status Question Feature
- WhatsApp Ka naya Status Feature
- WhatsApp Latest News Hindi
- whatsapp status question
- new whatsapp feature
-
Home
-
Menu
