Begin typing your search above and press return to search.

Smartwatch को कहिए अलविदा! भारत में आई Oura Ring 4, अब बिना स्मार्टवॉच के ट्रैक होगी हार्ट रेट और नींद

Oura Ring 4 Launched in India: भारत में Oura Ring 4 की एंट्री हो गई है, जो बिना भारी स्मार्टवॉच के ही हेल्थ ट्रैकिंग को आसान बनाती है। यह स्मार्ट रिंग हार्ट रेट, नींद और बॉडी डेटा को स्मार्ट तरीके से रिकॉर्ड करती है। हल्का डिजाइन और एडवांस सेंसर इसे खास बनाते हैं।

Oura Ring 4 Launched in India
X

Image Source: ouraring.com

By swapnilkavinkar

Oura Ring 4 Launched in India: फिनलैंड की मशहूर हेल्थ टेक कंपनी Oura ने आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में अपनी प्रीमियम स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 लॉन्च कर दी है। यह स्मार्ट रिंग उन लोगों के लिए है जो भारी घड़ी के बजाय एक हल्का और छोटा फिटनेस ट्रैकर पहनना चाहते हैं। इसका मुख्य फीचर 'स्मार्ट सेंसिंग' टेक्नोलॉजी है, जो हेल्थ और एक्टिविटी का सटीक डेटा सिंक करती है। Oura App के साथ काम करने वाली यह रिंग नींद, रिकवरी और हार्ट रेट को 24/7 ट्रैक करने के लिए डिजाइन की गई है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oura Ring 4 को पूरी तरह से ऑल-टाइटेनियम बॉडी से बनाया गया है, जो इसे हल्का और काफी टिकाऊ बनाता है। यह पहनने में आरामदायक है और स्किन-फ्रेंडली मटेरियल से बनी है। इस रिंग की चौड़ाई 7.90mm और मोटाई 2.8mm है, जबकि इसका वजन साइज के हिसाब से 3.3 ग्राम से 5.2 ग्राम के बीच रहता है। यह 100 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है, जिससे इसे पहनकर आप आसानी से स्विमिंग या शावर ले सकते हैं।

स्मार्ट सेंसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स

इस चौथी जनरेशन की रिंग में कंपनी ने स्मार्ट सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें 18-पाथ मल्टी-वेवलेंथ PPG सिस्टम मिलता है, जो बॉडी के बायोमेट्रिक डेटा को कैप्चर करता है। यह रिंग आपकी रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) और शरीर के तापमान में होने वाले बदलावों को सटीक तरीके से रिकॉर्ड करती है। इसके एडवांस सेंसर्स नींद के अलग-अलग चरणों (Sleep Stages) और ब्रीदिंग रेट की भी पूरी जानकारी Oura App पर देते हैं।

बैटरी बैकअप और कनेक्टिविटी

बैटरी के मामले में Oura Ring 4 काफी बेहतर परफॉर्म करती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 5 से 8 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। बैटरी लेवल के आधार पर इसे फुल चार्ज होने में केवल 20 से 80 मिनट का समय लगता है। यह रिंग ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है। इसके साथ बॉक्स में एक स्पेशल साइज-स्पेसिफिक चार्जर भी मिलता है, जो चार्जिंग को आसान बनाता है।

भारत में कीमत और सेल डिटेल्स

Oura Ring 4 के ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शंस की शुरुआती कीमत 28,900 रुपये रखी गई है। अगर आप ब्रश्ड सिल्वर, रोज़ गोल्ड या स्टील्थ कलर्स चुनते हैं, तो इसकी कीमत 39,900 रुपये होगी। यह रिंग कुल 12 अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। इसे 18 मार्च 2026 से देश के 100 से ज्यादा Croma (क्रोमा) रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon.in से खरीदा जा सकता है। एडवांस्ड हेल्थ इनसाइट्स के लिए कंपनी 599 रुपये प्रति माह का एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी ऑफर कर रही है।

Next Story