Samsung Galaxy Z TriFold Display: दुनिया का सबसे महंगा डिस्प्ले और चौंकाने वाली रिपेयर कॉस्ट, जानिए इस 2.5 लाख के फोन की डिस्प्ले में ऐसा क्या है खास?
Samsung Galaxy Z TriFold Display: स्मार्टफोन की दुनिया में एडवांस टेक्नोलॉजी और नए-नए डिवाइस के लिए सैमसंग सभी कंपनियों से आगे ही रहा है। इस बार कंपनी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। दिसंबर 2025 में सैमसंग ने अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold, 2 लाख से भी अधिक के दाम में लॉन्च किया है। इसकी कीमत के साथ साथ इसका डिस्प्ले रिपेयर कॉस्ट भी चौंकाने वाला है। जब आप इस फोन की स्क्रीन बदलवाने की कीमत सुनेंगे तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा कि एक फोन की स्क्रीन इतनी महंगी भी हो सकती है।

सैमसंग का नया ट्राई-फोल्ड फोन
Samsung Galaxy Z TriFold एक ऐसा स्मार्टफोन है जो दो जगह से मोड़ा जा सकता है और जब आप इसे पूरी तरह खोल देते हैं तो यह 10 इंच का एक विशाल डिस्प्ले बन जाता है, जो किसी टैबलेट से कम नहीं है। यह सैमसंग के अब तक के सभी फोनों में सबसे बड़ी स्क्रीन है। इस फोन की विशेषता यह है कि जब यह मुड़ा हुआ होता है तो बिल्कुल एक सामान्य स्मार्टफोन की तरह ही हो जाता है और इसकी मोटाई भी ज्यादा नहीं है।
सैमसंग का एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी
इस फोन की डिस्प्ले में सैमसंग की अब तक की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी का use हुआ है। मेन फोल्डेबल स्क्रीन एक Dynamic LTPO AMOLED 2x पैनल है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का समर्थन करती है। यह स्क्रीन दो बार मुड़ती है, जो इस डिस्प्ले को काफी यूनिक बनाता है। जब फोन मुड़ा होता है तो इसकी कवर स्क्रीन ही मेन डिस्प्ले की तरह काम करने लगती है।
चौंका देगा इसका डिस्प्ले रिपेयर कॉस्ट (Samsung Galaxy Z TriFold Display Repair Cost)
इस फोन की जितनी कीमत है वैसा ही इसका रखरखाव भी जरूरी है। लोगो के मन में यह सवाल रहता है कि इस फोन को बार फोल्ड करने पर यदि इसमें कोई फॉल्ट आया तो क्या होगा? तो आपको बता दें कि Galaxy Z TriFold की डिस्प्ले रिपेयर कॉस्ट सैमसंग के किसी भी फोन की रिपेयरिंग कॉस्ट में सबसे अधिक है। इसके डिस्प्ले को बदलवाने में लगभग 1100 डॉलर से अधिक का खर्च आता है जो भारतीय रुपये में लगभग 99,800 रुपये के आसपास है। यह रेट मेन डिस्प्ले का है लेकिन कवर स्क्रीन में कुछ समस्या आती है तो वह काफी सस्ते में बन सकता है।