Begin typing your search above and press return to search.

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर ₹44,000 का धमाकेदार डिस्काउंट, जानें नई कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर मिल रहा है ₹44,000 का डिस्काउंट। अब यह फोन सिर्फ ₹79,499 में उपलब्ध। जानें ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज डील्स।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर ₹44,000 का धमाकेदार डिस्काउंट, जानें नई कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
X
By Ragib Asim

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं और फोल्डेबल फोन आपको पसंद हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Samsung Galaxy Z Flip 6 5G अब Amazon India पर शानदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन पर पूरे ₹44,000 तक की छूट दी है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है।

कितनी है नई कीमत?

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G की असली कीमत ₹1,21,999 है। लेकिन Amazon पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद इसे आप सिर्फ ₹79,499 में खरीद सकते हैं। अगर आप HDFC, One Card या अन्य बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जहां अपने पुराने फोन के बदले आप और छूट पा सकते हैं।साथ ही इसे आसान EMI ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹3,836 प्रति माह से होती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G के फीचर्स

Galaxy Z Flip 6 में 3.4-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले और 6.7-इंच का Full-HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 4,000mAh बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा क्वालिटी

  • 50MP का प्राइमरी कैमरा
  • 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर
  • और 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए यह फोन बेहतरीन है।

अन्य खासियतें

यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है। फोन का वजन सिर्फ 187 ग्राम है और यह काफी स्लिम डिजाइन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, GPS, NFC, USB Type-C और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पहले से ही प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है, लेकिन अब ₹44,000 के डिस्काउंट के साथ इसे खरीदना और भी किफायती डील साबित हो सकता है। जो लोग फोल्डेबल फोन का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर एक अच्छा मौका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story