Begin typing your search above and press return to search.

Samsung 60W Power Adapter भारत में हुआ लॉन्च, Galaxy S26 Ultra के लिए बना खास

Samsung 60W Power Adapter Launched in India: Samsung ने भारत में 60W Power Adapter लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 फीसदी तक चार्ज कर देगा। इसकी कीमत 3499 रुपये रखी गई है।

Samsung 60W Power Adapter Launched in India
X

Image Source: samsung.com/in | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Samsung 60W Power Adapter: Samsung ने भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट 60W Power Adapter पेश किया है जो पूरी तरह से गैलियम नाइट्राइड यानी GaN टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। कंपनी ने इस चार्जर में प्रोग्रामेबल पावर सप्लाई यानी PPS का सपोर्ट भी दिया है।

Samsung का कहना है कि यह चार्जर उनके लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 फीसदी तक चार्ज कर देता है। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी है और इस बार वायर्ड चार्जिंग स्पीड को 45W से बढ़ाकर 60W कर दिया गया है। वायरलेस चार्जिंग 25 वॉट पर सपोर्ट करती है और Qi2 टेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल की गई है।

GaN ने सिलिकॉन को किया रिप्लेस

अब जो सबसे जरूरी सवाल है वो यह कि आखिर GaN टेक्नोलॉजी में ऐसा क्या खास है। देखिए नॉर्मल चार्जर्स में सिलिकॉन बेस्ड कंपोनेंट्स लगे होते हैं जो चार्जिंग के वक्त काफी गर्म हो जाते हैं। एनर्जी लॉस होता है और ओवरहीटिंग की वजह से चार्जर की लाइफ भी घट जाती है। GaN में ये दिक्कतें नहीं आतीं। हीट कम बनती है तो चार्जर ठंडा रहता है और ज्यादा दिन तक टिकता है। एक बहुत काम की बात और बताते हैं।

जब इस चार्जर में कोई डिवाइस कनेक्ट नहीं होता तब भी ये प्लग में लगा रहे तो सिर्फ 0.005 वॉट बिजली खर्च करता है। मतलब बिजली का बिल बढ़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा Underwriters Laboratories (अंडरराइटर्स लैबोरेटरीज) ने इसे सर्टिफाई भी किया है और Samsung ने बताया है कि इसमें 20 प्रतिशत रिसाइकल्ड मटीरियल इस्तेमाल हुआ है।

PPS टेक्नोलॉजी से बैटरी रहेगी हेल्दी और ओवरहीटिंग से भी मिलेगा बचाव

इस पावर एडॉप्टर में USB Power Delivery 3.1 प्रोटोकॉल दिया गया है और PPS (प्रोग्रामेबल पावर सप्लाई) तकनीक की बदौलत यह चार्जर रियल टाइम में वोल्टेज और करंट को कंट्रोल करता रहता है। मतलब डिवाइस को जब जितनी पावर चाहिए बस उतनी ही सप्लाई होगी। ना ज्यादा ना कम। इससे लॉन्ग टर्म में बैटरी हेल्थ काफी अच्छी बनी रहती है और बेवजह हीट भी जनरेट नहीं होती।

एक और फायदे की बात ये है कि यह चार्जर सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है। लैपटॉप चार्ज कीजिए, ईयरबड्स चार्ज कीजिए या डेस्कटॉप कंप्यूटर कनेक्ट कीजिए सब कुछ एक ही चार्जर से हो जाएगा। साथ ही ऑफिस जाना हो या ट्रैवल पर अलग अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Samsung 60W Power Adapter की कीमत और उपलब्धता

Samsung ने इस 60W Power Adapter को 3,499 रुपये की कीमत पर उतारा है। इसे Samsung.com, Flipkart, Amazon.in और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Next Story