रॉयल बुलेट को टक्कर देने होंडा ने लॉन्च की CB350!...लुक, फीचर्स और कीमत है इतनी...

नईदिल्ली। रॉयल एनफील्ड की बाइक देश मे हर युवाओं की पहली पसंद बाइक है। अब रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने होंडा ने भी शानदार फीचर्स और कीमत के साथ बाइक मार्केट में आ गई है। होंडा ने सीबी 350 सीसी को लॉन्च करने की घोषणा की है। मार्केट में रॉयल एनफील्ड के दबदबे को कम करने के लिए होंडा ने ये शानदार बाइक को उतारा है। बाजार की बात करें तो 80 प्रतिशत बाजार रॉयल एनफील्ड का है।
होंडा डिलक्स प्रो मॉडल की कीमत 2,17,800 रुपये एक्स-शोरूम और बेस मॉडल होंडा सीबी 350 डिलक्स मॉडल की कीमत 1,99,900 रुपये है। ग्राहक इस बाइक को कंपनी के बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं और बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।
होंडा ऑल-न्यू सीबी350 की इस बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, एलईडी विंकर्स, स्टाइलिश ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम, राउंड-शेप एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेल लैंप हैं। रेट्रो क्लासिक्स लुक के साथ ही इस बाइक को कुल 5 रंगों में पेश किया गया है, जिसमें प्रेशियस रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट क्रस्ट मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन कलर शामिल है।
Honda CB 350 इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच भी ऑफर किया गया है। कंपनी ने बाइके एग्जॉस्ट नॉट (साइलेंसर के आवाज) को बेहतर थम्प है। में कंपनी ने 348.36 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है, जो 5500 RPM पर 20.8 bhp की अधिकतम पावर और 3000 RPM पर 29.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
