Begin typing your search above and press return to search.

Realme P4 Lite 4G फोन की भारत में लॉन्च डेट हुई फाइनल, यंग जेनरेशन को करेगा टारगेट

Realme P4 Lite 4G India Launch Date News: Realme P4 Lite 4G भारत में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। इस फोन में 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और AI फीचर्स मिलेंगे। स्लिम डिजाइन और मजबूत बिल्ड के साथ यह बजट सेगमेंट में यंग यूजर्स के लिए एक दमदार और किफायती स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Realme P4 Lite 4G India Launch Date News
X

Image Source: event.realme.com

By swapnilkavinkar

Realme P4 Lite 4G India Launch Date: Realme अपने P सीरीज को और एक्सपैंड करने जा रहा है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि Realme P4 Lite 4G को भारत में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खासकर यंग जेनरेशन को टारगेट करते हुए बनाया गया है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन दिया गया है। बजट सेगमेंट में इस फोन से काफी उम्मीदें हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स।

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी का दावा

Realme P4 Lite 4G में 6300mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह अपने बजट सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी फोन सिर्फ 7.94mm पतला है। साथ ही बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा। जो लोग फोन ज्यादा यूज करते हैं उनके लिए यह बैटरी काफी काम आएगी।

प्रोसेसर और ड्यूरेबिलिटी

इस फोन में यूनिसॉक T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। जो रोज़ के काम और हल्की गेमिंग के लिए यह प्रोसेसर ठीक रहेगा। इस फोन में IP54 रेटिंग भी है जो धूल और पानी के छींटों से बचाव करती है। इसके अलावा मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है जिससे फोन ज्यादा टिकाऊ होगा।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन

Realme P4 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे स्क्रॉलिंग स्मूथ होगी। यही डिस्प्ले सेटअप Realme C71 में भी देखने को मिला था। बजट फोन्स में 90Hz रिफ्रेश रेट एक अच्छी बात है।

AI फीचर्स से होगा लैस

इस फोन में कुछ AI फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे की सर्कल टू सर्च से जल्दी इंफॉर्मेशन मिल जाएगी। AI फोटो एनहांसमेंट्स से फोटोज बेहतर होंगी। नॉइस रिडक्शन कॉल 2.0 से कॉलिंग के दौरान आवाज साफ सुनाई देगी। ये फीचर्स फोन को यूज करने में और मजा देंगे।

कीमत और उपलब्धता

Realme P4 Lite 4G फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के दिन दी जाएगी। माना जा रहा है कि यह फोन बजट सेगमेंट में आएगा और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यंग बायर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Next Story