Begin typing your search above and press return to search.

PS5 Pro में AI फ्रेम जनरेशन की एंट्री, अब बिना लैग के चलेगे हाई-ग्राफिक्स गेम!

PS5 Pro AI Frame Generation Feature: PS5 Pro में जल्द AI Frame Generation फीचर आ सकता है, जिससे गेमिंग ज्यादा स्मूथ और लैग-फ्री होगी। Sony और AMD मिलकर नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। यह अपडेट बेहतर विजुअल्स, हाई FPS और इम्प्रूव्ड परफॉर्मेंस के साथ कंसोल गेमिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है।

PS5 Pro AI Frame Generation Feature
X

AI-Generated Representational Image

By swapnilkavinkar

PS5 Pro AI Frame Generation Feature: गेमिंग इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Sony अपने PlayStation 5 Pro को और ज्यादा पावरफुल बनाने की तैयारी में है। अब खबर सामने आई है कि कंपनी इसमें AI Frame Generation जैसा एडवांस फीचर जोड़ सकती है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूथ और रियल हो जाएगा। Player.one की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी आने वाले समय में कंसोल गेमिंग का पूरा खेल बदल सकती है।

Digital Foundry इंटरव्यू से मिला बड़ा संकेत

इस फीचर को लेकर जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान सामने आई, जिसे Digital Foundry ने कवर किया। इस दौरान PlayStation के लीड सिस्टम आर्किटेक्ट Mark Cerny (मार्क सर्नी) ने साफ संकेत दिए कि Sony आने वाले समय में मशीन लर्निंग बेस्ड फ्रेम जनरेशन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है।

Sony और AMD मिलकर कर रहे हैं काम

मार्क सर्नी के मुताबिक, Sony इस प्रोजेक्ट पर AMD के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस कोलेबोरेशन को “Project Amethyst” नाम दिया गया है। इसका मकसद AI और मशीन लर्निंग की मदद से गेमिंग परफॉरमेंस को अगले स्तर पर ले जाना है।

AI Frame Generation कैसे करेगा काम आसान

AI Frame Generation एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो गेम के दौरान मिसिंग फ्रेम्स को खुद से तैयार करती है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि गेम ज्यादा स्मूथ चलेगा और FPS बेहतर हो जाएगा। खासकर हेवी ग्राफिक्स और फास्ट-एक्शन गेम्स में लैग काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर बनेगा।

PSSR और FSR “Redstone” से मिलेगा सपोर्ट

Sony पहले ही PS5 Pro में PSSR यानी प्लेस्टेशन स्पेक्ट्रल सुपर रिज़ॉल्यूशन फीचर दे चुका है, जो AI की मदद से विजुअल्स को बेहतर बनाता है। यह टेक्नोलॉजी AMD के नए FSR “Redstone” सिस्टम से जुड़ी मानी जा रही है। अब AI Frame Generation इसी सिस्टम के साथ मिलकर गेमप्ले को और ज्यादा स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बनाएगा।

अभी इंतजार करना होगा

हालांकि मार्क सर्नी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस फीचर का रोलआउट इस साल नहीं होगा। कंपनी फिलहाल इसे और बेहतर बनाने पर काम कर रही है, ताकि आने वाले समय में यूजर्स को स्टेबल और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सके।

गेमर्स के लिए क्यों है बड़ी खबर

अगर यह फीचर PS5 Pro में आता है, तो कंसोल गेमिंग का अनुभव काफी बदल सकता है। बेहतर विजुअल्स, स्मूथ गेमप्ले और कम लैग के साथ गेम खेलना पहले से कहीं ज्यादा मजेदार हो जाएगा। साफ है कि Sony अब AI की मदद से गेमिंग को फ्यूचर-रेडी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Next Story