Begin typing your search above and press return to search.

Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 1 और 512GB स्टोरेज; जानें कीमत-फीचर्स

Oppo ने यूरोप में Reno 15 FS 5G लॉन्च किया है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 6,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 1 और 512GB स्टोरेज; जानें कीमत-फीचर्स
X
By Ragib Asim

Oppo Reno 15 FS 5G Launch: Oppo ने चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में अपन नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस कंपनी की Reno 15 series में नया मॉडल बनकर शामिल हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक Reno 15 लाइनअप में पहले से Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max, Reno 15 Pro Mini, Reno 15C और Reno 15F जैसे मॉडल मौजूद हैं। अब Reno 15 FS 5G भी इसी सीरीज का हिस्सा बन गया है।

Oppo Reno 15 FS 5G Price: कितनी है कीमत?

Oppo Reno 15 FS 5G की कीमत यूरोप में PLN 1,599 (लगभग ₹40,600) से शुरू बताई गई है। वहीं इटली में इसकी कीमत EUR 469.99 (लगभग ₹50,200) रखी गई है। फोन को Aurora Blue और Twilight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

डिस्प्ले में 120Hz AMOLED स्क्रीन

इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक डिवाइस 240Hz टच सैंपलिंग रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,400nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 512GB स्टोरेज

Oppo Reno 15 FS 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा: 50MP OIS के साथ ट्रिपल रियर सेटअप

कैमरा सेक्शन में Reno 15 FS 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो OIS (Optical Image Stabilisation) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6,500mAh बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग

फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है जो बैटरी बैकअप, स्टोरेज और डिस्प्ले को प्राथमिकता देते हैं।

FAQs

Q1. Oppo Reno 15 FS 5G कहां लॉन्च हुआ है?

फोन को फिलहाल यूरोप के चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया है।

Q2. Oppo Reno 15 FS 5G की शुरुआती कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत PLN 1,599 (लगभग ₹40,600) है।

Q3. फोन में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है।

Q4. फोन की बैटरी और चार्जिंग कितनी है?

फोन में 6,500mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Q5. Oppo Reno 15 FS 5G में कैमरा क्या है?

फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story