Begin typing your search above and press return to search.

Oppo के तीन स्मार्टफोन्स को मिला ColorOS 16 अपडेट, भारत में शुरू हुआ रोलआउट

Oppo ColorOS 16 Update Rollout for K13x 5G K12x 5G and Reno12 F: स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपने तीन मिड-रेंज फोन Oppo K13x 5G, Oppo K12x 5G और Oppo Reno12 F के लिए ColorOS 16 अपडेट जारी कर दिया है। एंड्रॉयड 16 आधारित यह नया अपडेट मार्च 2026 से रोलआउट होना शुरू हुआ है।

Oppo ColorOS 16 Update Rollout for K13x 5G K12x 5G and Reno12 F
X
By swapnilkavinkar

Oppo ColorOS 16 Update Rollout for K13x 5G K12x 5G and Reno12 F: स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट ColorOS 16 का विस्तार करते हुए तीन और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी के अनुसार मार्च 2026 से अब Oppo K13x 5G, Oppo K12x 5G और Oppo Reno12 F यूजर्स को नया सिस्टम अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

यह अपडेट एंड्रॉयड 16 आधारित है और इसमें सिस्टम की स्थिरता, सुरक्षा और यूजर इंटरफेस से जुड़े कई सुधार शामिल किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।

भारत और इंडोनेशिया में शुरू हुआ अपडेट

Oppo की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Oppo K13x 5G और Oppo K12x 5G के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट भारत में जारी किया गया है।

वहीं Oppo Reno12 F के यूजर्स को यह अपडेट फिलहाल इंडोनेशिया में मिल रहा है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में यह अपडेट अन्य देशों और क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अपडेट के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर वर्जन

ColorOS 16 इंस्टॉल करने के लिए स्मार्टफोन में तय फर्मवेयर वर्जन होना जरूरी है।

▪︎ Oppo K13x 5G – CPH2753_16.0.3.500(EX01)

▪︎ Oppo K12x 5G – CPH2667_16.0.3.500(EX01)

▪︎ Oppo Reno12 F – CPH2687_16.0.3.501(EX01)

अगर डिवाइस इन वर्जन पर चल रहा है और संबंधित क्षेत्र में है, तो यूजर्स को नया अपडेट डाउनलोड करने का विकल्प मिल सकता है।

फोन में ऐसे करें नया अपडेट चेक

अगर आपके पास इन तीनों में से कोई भी Oppo स्मार्टफोन है, तो आप अपने फोन में मैन्युअली अपडेट भी चेक कर सकते हैं।

इसके लिए Settings में जाकर System & Update सेक्शन खोलें और फिर Software Update विकल्प पर टैप करें। अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

जल्दी अपडेट पाने का विकल्प

कई बार अपडेट सभी यूजर्स तक एक साथ नहीं पहुंचता। ऐसे में कंपनी ने Release Candidate प्रोग्राम के जरिए जल्दी अपडेट पाने का विकल्प भी दिया है।

इसके लिए Settings > System & Update > Software Update में जाकर Beta Program सेक्शन खोलना होगा। यहां Release Candidate विकल्प चुनकर “Apply Now” पर टैप किया जा सकता है। इसके बाद अपडेट उपलब्ध होने पर डाउनलोड किया जा सकता है।

अपडेट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ColorOS 16 एक बड़ा सिस्टम अपडेट है, जिसका साइज कई गीगाबाइट तक हो सकता है। इसलिए फोन में पर्याप्त स्टोरेज खाली होना जरूरी है।

इसके अलावा इंस्टॉलेशन से पहले डिवाइस की बैटरी कम से कम 50 प्रतिशत तक चार्ज होनी चाहिए। सुरक्षा के लिए जरूरी डेटा का बैकअप लेना भी बेहतर माना जाता है।

इन डिवाइसों को अभी मिलना बाकी है अपडेट

Oppo कंपनी के अनुसार ColorOS 16 अपडेट का रोलआउट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हालांकि अभी कुछ स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जिन्हें यह अपडेट मिलना बाकी है।

इनमें Oppo Reno12 FS, Oppo Reno11 FS और Oppo F31 5G शामिल हैं। Oppo का कहना है कि इन डिवाइसों के लिए भी नया अपडेट इसी महीने जारी किया जा सकता है।

Next Story