Begin typing your search above and press return to search.

GPT-5.3 Codex Launch: OpenAI का नया कोडिंग AI किया लॉन्च, Anthropic के Claude Opus 4.6 से सीधी टक्कर, जानिए पूरी डिटेल

OpenAI ने GPT-5.3 Codex अब तक का सबसे तेज एजेंटिक कोडिंग मॉडल। जानिए कैसे यह रिसर्च, डिबगिंग, डेटा एनालिसिस और पूरे सॉफ्टवेयर वर्कफ्लो को ऑटोमैट कर रहा है।

GPT-5.3 Codex Launch: OpenAI का नया कोडिंग AI किया लॉन्च, Anthropic के Claude Opus 4.6 से सीधी टक्कर, जानिए पूरी डिटेल
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेज़ होती कम्पटीशन के बीच OpenAI ने अपना नया एजेंटिक कोडिंग मॉडल GPT-5.3 Codex लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे सक्षम और तेज़ कोडेक्स मॉडल है जो सिर्फ कोड लिखने तक सीमित नहीं है बल्कि जटिल तकनीकी और प्रोफेशनल कामों को भी संभाल सकता है।

OpenAI के मुताबिक, GPT-5.3 Codex का इस्तेमाल कंपनी ने अपने ही सिस्टम को बेहतर बनाने में किया है। यही वजह है कि इसे AI के विकास में एक अहम पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।

खुद को बनाने में भी निभाई भूमिका

OpenAI का कहना है कि GPT-5.3 Codex पहला ऐसा मॉडल है जिसने अपने ही डेवलपमेंट प्रोसेस में योगदान दिया है। शुरुआती वर्ज़न का इस्तेमाल ट्रेनिंग से जुड़ी गड़बड़ियों को पहचानने, सिस्टम को सही ढंग से डिप्लॉय करने और टेस्ट रिज़ल्ट्स को बेहतर ढंग से समझने में किया गया। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल इंसानी डेवलपर्स की तरह सोचकर समस्याओं को समझने और हल सुझाने में सक्षम है। AI के क्षेत्र में इसे एक नया और अहम बदलाव माना जा रहा है।

क्या-क्या कर सकता है GPT-5.3 Codex?

OpenAI के अनुसार नया कोडेक्स मॉडल लंबे और मल्टी-स्टेप टास्क पहले से कहीं ज़्यादा आसानी से पूरा कर सकता है। यह रिसर्च करना, अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल करना और काम्प्लेक्स वर्कफ़्लो को मैनेज करना जानता है।

खास बात यह है कि डेवलपर मॉडल के साथ बातचीत करते हुए उसे गाइड कर सकते हैं। यानी यह किसी अनुभवी सहकर्मी की तरह काम करता है जो ज़रूरी जानकारी को याद रखता है और काम के बीच कॉन्टेक्स्ट नहीं भूलता।

डेवलपर्स के लिए क्यों खास है यह मॉडल?

GPT-5.3 Codex अब केवल कोड लिखने या चेक करने वाला टूल नहीं रह गया है। यह फाइल एडिटिंग, वर्कफ़्लो मैनेजमेंट, डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट तैयार करने जैसे काम भी कर सकता है।

OpenAI का कहना है कि इसे पूरे सॉफ़्टवेयर लाइफ़साइकल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है जिसमें डिबगिंग, टेस्टिंग और मॉनिटरिंग जैसे अहम फेज शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह पिछले वर्ज़न के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ज़्यादा तेज़ और भरोसेमंद है।

AI रेस में बढ़ती टक्कर

GPT-5.3 Codex का लॉन्च ऐसे वक्त में हुआ है जब AI कंपनियों के बीच आगे निकलने की होड़ लगातार तेज़ हो रही है। हाल ही में Anthropic ने भी अपना नया मॉडल Claude Opus 4.6 पेश किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI टूल्स सिर्फ सहायक नहीं रहेंगे बल्कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और काम्प्लेक्स वर्क को संभालने वाले स्मार्ट एजेंट की भूमिका निभाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story