OnePlus का नया सुपरवूक 100W डूअल पोर्ट्स चार्जर भारत में हुआ लॉन्च, एक साथ चार्ज होंगे फोन और लैपटॉप

Image Source: Oneplus.in | Edited By: NPG News
OnePlus SUPERVOOC 100W Power Adapter: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया 'Oneplus SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite' लॉन्च कर दिया है। यह चार्जर उन लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो एक साथ दो डिवाइस चार्ज करना चाहते हैं। इसे कॉम्पैक्ट साइज में रखा गया है ताकि ले जाने में आसानी हो।
GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस एडॉप्टर में थर्ड जनरेशन की गैलियम नाइट्राइड (GaN) तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह चिपसेट चार्जर को इस्तेमाल के दौरान ज्यादा गर्म होने से रोकता है।
यही वजह है कि यह पुराने सिलिकॉन आधारित चार्जर के मुकाबले साइज में काफी छोटा और वजन में हल्का है। कंपनी का दावा है कि इसकी पावर कन्वर्जन एफिशिएंसी 90% तक है।
दो पोर्ट और चार्जिंग क्षमता
चार्जर के डिजाइन की बात करें तो इसमें एक USB-A और दूसरा Type-C पोर्ट दिया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी भी पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप सिर्फ एक पोर्ट का उपयोग करते हैं, तो यह 100W की सुपरवूक (SUPERVOOC) स्पीड देता है। वहीं, लैपटॉप के लिए इसमें 65W की पावर डिलीवरी (PD) का सपोर्ट मिलता है।
स्मार्ट पावर मैनेजमेंट
लेकिन जब आप दोनों पोर्ट्स को एक साथ इस्तेमाल करते हैं, तो यह एडॉप्टर स्मार्ट तरीके से पावर को डिस्ट्रीब्यूट्स कर देता है। यह कनेक्टेड डिवाइस के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेता है।
दोनों पोर्ट्स को मिलाकर यह अधिकतम 100W का आउटपुट देने की क्षमता रखता है। इससे स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे गैजेट्स को एक साथ तेजी से चार्ज करना संभव हो जाता है।
किन डिवाइस के साथ करेगा काम
OnePlus ने इसमें कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल्स दिए हैं। इसमें SUPERVOOC के अलावा PD 3.0, PPS, QC और UFCS जैसे स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है।
इसका मतलब है कि आप इससे सिर्फ वनप्लस ही नहीं, बल्कि अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन, इयरबड्स और लैपटॉप भी चार्ज कर पाएंगे। इसे बनाने में टिकाऊ पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट oneplus.in के मुताबिक इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत अभी यह 3,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फिलहाल यह केवल व्हाइट कलर में उपलब्ध है। अगर आप ट्रैवल के लिए एक ऑल-इन-वन चार्जर ढूंढ रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Tags
-
Home
-
Menu
