OnePlus 15T Launch detail in hindi: 6.31 इंच का हाई रिफ्रेश डिस्प्ले, 7000 mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा OnePlus का नया फोन
OnePlus 15T Launch detail in hindi: OnePlus 15T को लेकर जो भी जानकारियाँ सामने आई हैं, उसने टेक मार्केट में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह साफ है कि कंपनी इस बार पावर और बैटरी में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

OnePlus 15T Launch detail in hindi: OnePlus 15T को लेकर जो भी जानकारियाँ सामने आई हैं, उसने टेक मार्केट में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह साफ है कि कंपनी इस बार पावर और बैटरी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। खासकर इसकी 7000mAh के करीब की बैटरी ने इसे लॉन्च से पहले ही चर्चा में ला दिया है। साथ ही इसमें 6.31 इंच का हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। इस फोन को oneplus 13T का next version माना जा रहा है। जानिए इसके अन्य फीचर्स।
Snapdragon का लेटेस्ट प्रोसेसर और बेस्ट परफॉर्मेंस
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15T में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोसेसर वर्तमान जनरेशन के सबसे तेज और पावरफुल चिप्स में गिना जाता है। इसका मतलब यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स के उपयोग में बिना किसी लैग के शानदार परफॉर्मेंस देगा। वनप्लस हमेशा से अपने स्मूथनेस के लिए जाना जाता है।
दमदार बैटरी अपग्रेड
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत है इसकी लगभग 7000mAh की विशाल बैटरी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन को हाई-परफॉर्मेंस में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर फ्लैगशिप फोन 5000mAh के आसपास की बैटरी देते हैं, ऐसे में वनप्लस का यह कदम उसके यूजर्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।
हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
टिप्सटर से मिली जानकारी के अनुसार फोन में 6.31 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है जिससे यह फोन काफी कॉम्पैक्ट फील देगी और इसे हैंडल करना भी आसान होगा। डिस्प्ले में 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz जैसे हाई रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इतनी स्मूथ स्क्रीन स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक को बेहद नेक्स्ट लेवल तक ले जा सकती है।
OnePlus 15T में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की बात सामने आई है। यह वर्तमान के ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में अधिक सटीक और सुरक्षित माना जाता है। यह तकनीक गीली उंगली या हल्की धूल होने पर भी बेहतर ढंग से काम करती है। यह फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो पानी और धूल से हाइ लेवल की सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही फोन के बॉडी में मेटल फ्रेम के उपयोग किया जा सकता है, जो इसके लुक और मजबूती को कई गुना तक बढ़ा देगा। यह फोन Andriod 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम कर सकता है। साथ ही 12gb रैम और 256gb स्टोरेज मिलने की संभावना है।
लॉन्च डिटेल
टिप्सटर के दिए जानकारी के अनुसार यह फोन जून 2026 तक चीन में OnePlus 15T के नाम से लॉन्च हो सकता है और फिर भारत सहित बाकी देशों में OnePlus 15s के नाम से लॉन्च होगा। भारत में लॉच की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
