Moto Buds 2 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 48 घंटे की बैटरी लाइफ और प्रीमियम फीचर्स

Moto Buds 2 Launched in India
X

Image Source: Motorola.in | Edited By: NPG News

Moto Buds 2 Launched in India: मोटोरोला ने अपने नए Moto Buds 2 को भारत में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। बोस (Bose) के साथ मिलकर ट्यून किए गए ये ईयरबड्स 55dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और डुअल ड्राइवर सेटअप के साथ आते हैं।

Moto Buds 2: मोटोरोला ने भारत में अपने नए Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स को Bose की टीम के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। इसका मतलब है कि आपको गाने सुनते वक्त बेस और साउंड का एक अलग लेवल का बैलेंस मिलेगा।

डुअल ड्राइवर सेटअप देगा दमदार साउंड

Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक ड्राइवर और 6mm नोल्स बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप गहरे बास के साथ क्लियर वोकल्स और बेहतर ट्रेबल आउटपुट देने में मदद करेगा।

इसके अलावा ईयरबड्स में हाई-रेस ऑडियो, एलएचडीसी कोडेक और स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूज़र्स को इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

55dB ANC के साथ मिलेगा शानदार नॉइज़ कंट्रोल

इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत डायनामिक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन है, जो 55dB तक बाहरी आवाज़ को कम कर सकता है। ANC यूजर के आसपास के एनवायरमेंट के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी करता है। वहीं ट्रांसपेरेंसी मोड की मदद से यूज़र्स बिना ईयरबड्स हटाए आसपास की आवाज़ सुन सकते हैं।

कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन और क्रिस्टलटॉक AI टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो नॉइज़ी जगहों में भी साफ आवाज़ देने का काम करती है।

प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स

Moto Buds 2 को पैनटोन वायलेट आइस, पैनटोन ग्रे मिस्ट और पैनटोन कार्बन जैसे तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट और कम्फर्टेबल डिजाइन के साथ तैयार किया है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल में परेशानी न हो।

इन ईयरबड्स में स्मार्ट वियर डिटेक्शन फीचर भी मिलता है, जो ईयरबड निकालते ही म्यूजिक पॉज़ और वापस लगाने पर प्ले कर देता है। इसके अलावा Moto AI इंटीग्रेशन और Moto Buds ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। यूज़र्स ऐप की मदद से ईक्यू सेटिंग्स, ANC कंट्रोल और फर्मवेयर अपडेट्स मैनेज कर सकते हैं।

48 घंटे की बैटरी लाइफ और Bluetooth 6.0 सपोर्ट

कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ Moto Buds 2 कुल 48 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। इसमें नया Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिलता है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी और लो-लेटेंसी एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही डुअल डिवाइस कनेक्शन फीचर भी दिया गया है, जिससे यूज़र्स एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Moto Buds 2 की कीमत भारत में ₹2,999 रखी गई है, जबकि ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव प्राइस ₹2,799 तक पहुंच सकती है। इसकी बिक्री 25 मई 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

Tags

Next Story