Begin typing your search above and press return to search.

Microsoft OneNote: मिनटों में हो जाएगा ऑफिस वर्क, माइक्रोसॉफ्ट के इस एप में मिलते हैं कई एआई फीचर्स, जानिए तुरंत...

Microsoft OneNote: मिनटों में हो जाएगा ऑफिस वर्क, माइक्रोसॉफ्ट के इस एप में मिलते हैं कई एआई फीचर्स, जानिए तुरंत...

Microsoft OneNote: मिनटों में हो जाएगा ऑफिस वर्क, माइक्रोसॉफ्ट के इस एप में मिलते हैं कई एआई फीचर्स, जानिए तुरंत...
X

Microsoft OneNote

By Gopal Rao

Microsoft OneNote: नईदिल्ली। दुनिया में लगातार नए-नए बदलाव लोगों के काम को आसान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नई तकनीक के साथ अपने काम को आसान बनाना चाहते हैं तो आप माइक्रोसॉफ्ट के इस एप का सहारा ले सकते हैं। अगर आप अक्सर ऑफिस की मीटिंग के लिए जरूरी नोट्स बनाने में पीछे रह जाते हैं तो माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप आपके काफी काम आ सकता है। ये एप कई सालों से मार्केट में मौजूद है, मगर अब इसमें कई नए फीचर्स के साथ एआई तकनीक को भी जोड़ा गया है। इस एप की मदद से आप अपने काम को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। इसमें कई छुपे हुए फीचर्स हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप नोट्स बनाने के लिए कई तरह के टेंप्लेट देता है। इसके जरिए आप अपने काई काम कर सकते हैं, जैसे- शैक्षणिक, बिजनेस, सजावटी, किसी तरह की योजना बनाने वाला आदि। साथ ही यूजर्स को नोट्स की स्टाइलिंग की भी चिंता नहीं रहती है। माइक्रोसॉफ्ट वननोट एक्सटेंशन की मदद से यूजर्स वेब पर अपने आर्टिकल्स को सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही रिसर्च पेपर, ब्लॉग और कई अन्य कामों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। वननोट एप में यूजर्स को ट्रांसक्राइब फाइल्स का भी फीचर मिलता है। इसमें टेक्स्ट से स्पीच में बदलने का विकल्प मिलता है।

एआई पावर्ड फीचर्स:- माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप में कई एआई पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स इन फीचर्स की सहायता से नोट्स का सारांश, टू-डू लिस्ट क्रिएट, कंटेंट को फिर लिखने और कई अन्य छुपे हुए फीचर्स मिलते हैं। ये एप सारा काम कुछ ही मिनटों में कर देता है। वननोट एप में य़ूजर्स अपने नोट्स को कस्टमाइडज्ड भी कर सकते हैं। यूजर्स इसमें कलर्स, स्टाइल शीट और नियम की जानकारी अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से यूजर्स के लिए नोट्स को समझना काफी आसान हो जाता है। हालांकि, यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के तहत 20 डॉलर महीने की फीस चुकानी होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story