Begin typing your search above and press return to search.

Mahindra Bolero 2025: G-Wagen जैसी हेडलाइट्स के साथ लौट रही Mahindra Bolero! 15 अगस्त को आएगा नया धमाका!

Mahindra Bolero Testing Update: महिंद्रा ऑटोमोबाइल्स जल्द ही भारतीय ऑटो मार्केट में कई नई गाड़ियों की झलक दिखाने जा रही है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी मशहूर SUV Mahindra Bolero को भी नए अवतार में पेश करने वाली है।

Mahindra Bolero 2025: G-Wagen जैसी हेडलाइट्स के साथ लौट रही Mahindra Bolero! 15 अगस्त को आएगा नया धमाका!
X
By Ragib Asim

Mahindra Bolero Testing Update: महिंद्रा ऑटोमोबाइल्स जल्द ही भारतीय ऑटो मार्केट में कई नई गाड़ियों की झलक दिखाने जा रही है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी मशहूर SUV Mahindra Bolero को भी नए अवतार में पेश करने वाली है। हाल ही में यह SUV फिर से भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है।

G-Wagen जैसी गोल हेडलाइट्स से सजी नई बोलेरो (G-Wagen Style Headlights in New Bolero)

नए मॉडल की बात करें तो इस बार बोलेरो का फ्रंट प्रोफाइल एकदम बदला हुआ नजर आया है। सामने की तरफ गोल LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो डिजाइन में बिल्कुल Mercedes-Benz G-Wagen जैसी लगती हैं। Thar Roxx में भी ऐसी DRL डिजाइन देखने को मिल चुकी है।

बॉक्सी लुक लेकिन ज्यादा मस्कुलर | Muscular Boxy Design of New Mahindra Bolero

डिजाइन की बात करें तो नए मॉडल में बोलेरो का ट्रेडिशनल बॉक्सी फॉर्म बरकरार रखा गया है। हालांकि, इस बार इसमें मजबूती और मस्कुलर अपील को और बढ़ाया गया है। SUV के साइड हिस्से में उभरे हुए बड़े फेंडर्स और मजबूत प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है, जिससे गाड़ी और भी रफ एंड टफ नजर आती है।

नए एलॉय व्हील्स और मॉडर्न टच | New Alloy Wheels & Modern Touch

इसके अलावा नई बोलेरो में शोल्डर लाइन दी गई है, जो साइड प्रोफाइल को शार्प लुक देती है। दरवाजों पर फ्लश-फिट डोर हैंडल लगाए गए हैं, जो प्रीमियम फील देते हैं। SUV में नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे। पीछे की तरफ बूट पर स्पेयर व्हील और वर्टिकल टेललाइट्स इसे नया अवतार देते हैं।

मॉडर्न फीचर्स और नया प्लेटफॉर्म | New Features & Flexible Platform

नई महिंद्रा बोलेरो में फीचर्स की बात करें तो अभी कंपनी ने कोई कंफर्म डिटेल नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें भी Mahindra की बाकी SUV की तरह एडवांस फीचर्स होंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। नई बोलेरो Mahindra के नए फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा सकती है। इस नए प्लेटफॉर्म से SUV का वजन हल्का रहेगा और हाइब्रिड या दूसरे पावरट्रेन आसानी से फिट किए जा सकेंगे।

15 अगस्त को हो सकती है नई Mahindra Bolero की झलक | New Bolero Launch Date

खबरों के मुताबिक, कंपनी 15 अगस्त को अपनी चार कॉन्सेप्ट कारें शोकेस करेगी। उसी इवेंट में नई Mahindra Bolero से भी पर्दा उठ सकता है। लॉन्च डेट को लेकर कंपनी जल्द ऑफिशियल जानकारी दे सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story