Begin typing your search above and press return to search.

मैग्नेटिक डिजाइन और 4TB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आया UltraProlink Mag-Vault कार्ड रीडर, बिना क्लाउड के होगा डेटा ट्रांसफर

UltraProlink Mag-Vault Card Reader News: भारत में UltraProlink Mag-Vault 3-इन-1 MagSafe कार्ड रीडर लॉन्च हो गया है, जो मैग्नेटिक डिजाइन के साथ आता है और 4TB तक स्टोरेज सपोर्ट देता है। यह बिना क्लाउड के सीधे SD और microSD कार्ड में डेटा ट्रांसफर करता है और साथ-साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

UltraProlink Mag-Vault Card Reader News
X

Image Source: ultraprolink.com | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

UltraProlink Mag-Vault Card Reader: आजकल स्मार्टफोन से सीधे SD कार्ड में डेटा सेव करने की जरूरत काफी बढ़ गई है। खासकर जब आप 4K या 8K में वीडियो शूट करते हैं या बड़ी-बड़ी फाइलों के साथ काम करते हैं, तब ये जरूरत और भी ज्यादा महसूस होती है। इसी बात को समझते हुए UltraProlink ने अपना नया Mag-Vault 3-इन-1 MagSafe कार्ड रीडर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। देखने में ये काफी छोटा सा डिवाइस है, लेकिन इसकी उपयोगिता बहुत बड़ी है। इससे आप अपने फोन, टैबलेट या लैपटॉप की स्टोरेज आसानी से बढ़ा सकते हैं।

फोन से सीधे कार्ड में सेव होंगे बड़े-बड़े फाइल

Mag-Vault एक ऐसा कार्ड रीडर है जो MagSafe वाले iPhone की पिछली तरफ चुंबक के जरिए चिपक जाता है। अगर आपके पास Android फोन है और उसमें मैग्नेट सपोर्ट नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं। कंपनी ने बॉक्स में एक मेटल रिंग भी दी है जिसे लगाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। USB-C कनेक्शन की मदद से आप अपनी फाइलें सीधे SD या microSD कार्ड में ट्रांसफर कर पाएंगे।

इस गैजेट की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको क्लाउड स्टोरेज की जरूरत ही नहीं पड़ती। चाहे आप वीडियो शूट कर रहे हों, ड्रोन से मिली फुटेज ट्रांसफर कर रहे हों या फिर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स का बैकअप ले रहे हों – सब कुछ सीधा कार्ड में सेव हो जाता है। इससे फोन की इंटरनल स्टोरेज भी जल्दी फुल नहीं होती।

एक साथ दो कार्ड चलाने की सुविधा

Mag-Vault में SD और microSD के अलग-अलग स्लॉट दिए गए हैं, और दोनों को आप एक ही समय में इस्तेमाल कर सकते हैं। हर एक स्लॉट में 2TB तक का कार्ड लगाया जा सकता है। मतलब साफ है – कुल मिलाकर करीब 4TB तक की एक्स्ट्रा स्टोरेज आपको मिल सकती है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या प्रोफेशनल लेवल पर वीडियो शूट करते हैं, तो ये फीचर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अब बात करते हैं स्पीड की। इसमें USB-C 3.2 Gen 1 इंटरफेस मिलता है, जो तकरीबन 160MB प्रति सेकंड की रीड स्पीड और लगभग 120MB प्रति सेकंड की राइट स्पीड देता है। यानी बड़ी से बड़ी फाइल भी झटपट ट्रांसफर हो जाती है।

चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर साथ-साथ

इस डिवाइस में 100W तक की PD पास-थ्रू चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इसका फायदा ये है कि जब आप डेटा कॉपी कर रहे होते हैं, उसी वक्त आपका फोन या लैपटॉप चार्ज भी होता रहता है। लंबी शूटिंग के दौरान या बड़े साइज की फाइलें ट्रांसफर करते समय बैटरी खत्म होने का टेंशन नहीं रहता।

Mag-Vault प्लग-एंड-प्ले सपोर्ट के साथ आता है, यानी इसे चलाने के लिए आपको किसी खास ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये iOS 17 या उससे ऊपर के वर्जन, Android, Windows, macOS, Linux और ChromeOS – सभी तरह के प्लेटफॉर्म पर बिना किसी दिक्कत के काम करता है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में UltraProlink Mag-Vault कार्ड रीडर की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट ultraprolink.com से या फिर Amazon.in से खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दी जा रही है, जिसे प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद और भी बढ़ाया जा सकता है।

Next Story