Begin typing your search above and press return to search.

Linux यूजर्स की बल्ले-बल्ले! Google ला रहा है ARM64 के लिए ऑफिशियल Chrome ब्राउजर, जानें कब होगा लॉन्च

Google Chrome for ARM64 Linux Devices: Google जल्द ही ARM64 Linux डिवाइसेज के लिए ऑफिशियल Chrome Browser लॉन्च करने वाला है। यह अपडेट Q2 2026 (दूसरी तिमाही) में आ सकता है। इसमें गूगल अकाउंट सिंक, गूगल वेब स्टोर एक्सेस, AI आधारित सुरक्षित ब्राउज़िंग, पासवर्ड मैनेजर और गूगल पे (Google Pay) जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं।

Google Chrome for ARM64 Linux Devices
X

AI-Generated Representational Image

By swapnilkavinkar

Google Chrome for ARM64 Linux Devices: गूगल ने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही ARM64 आधारित Linux डिवाइसेज के लिए अपना ऑफिशियल क्रोम ब्राउजर (Chrome Browser) लॉन्च करने वाला है। कंपनी इसे 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 2026) तक पेश कर सकती है। इससे पहले गूगल ने 2020 में Apple Mac और 2024 में Windows ARM के लिए यह सपोर्ट रोलआउट किया था।

अब Linux यूजर्स को भी वही फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा, जो बाकी प्लेटफॉर्म्स पर मिलता है। यह नया अपडेट क्रोमियम प्रोजेक्ट और गूगल की अपनी सर्विसेज का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन होगा, जिससे ब्राउजिंग पहले से काफी आसान हो जाएगी।

इकोसिस्टम और सिंक फीचर्स

नए वर्जन के आने से अब ARM64 Linux यूजर्स भी गूगल के पूरे इकोसिस्टम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका सबसे अच्छा फायदा यह होगा कि आप अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करेंगे, तो बुकमार्क्स, ब्राउजिंग हिस्ट्री और खुले हुए टैब्स दूसरे डिवाइसेज पर भी तुरंत दिखने लगेंगे। यानी सब कुछ आपस में सिंक (Sync) हो जाएगा।

इसके अलावा, अब क्रोम वेब स्टोर तक डायरेक्ट एक्सेस भी मिलेगा। इससे आप बिना किसी परेशानी के अपने मनपसंद एक्सटेंशन इंस्टॉल कर पाएंगे। साथ ही नेटिव ट्रांसलेशन का फीचर भी मिलेगा, जिससे किसी भी वेबसाइट को एक क्लिक में अपनी भाषा में पढ़ना आसान हो जाएगा।

सुरक्षा और प्राइवेसी पर पूरा जोर

सुरक्षा के मामले में भी गूगल इस ब्राउजर को काफी मजबूत बना रहा है। इसमें 'सेफ ब्राउजिंग' का खास फीचर मिलेगा, जो AI की मदद से खतरनाक वेबसाइट्स और वायरस को तुरंत पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर देगा।

इसके अलावा, इसमें गूगल पासवर्ड मैनेजर भी इनबिल्ट होगा। यह न सिर्फ आपके पासवर्ड्स को सुरक्षित रखेगा, बल्कि डेटा लीक होने जैसी किसी भी स्थिति में आपको फौरन अलर्ट भी करेगा। साथ ही, ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट को आसान बनाने के लिए इसमें गूगल पे (Google Pay) और ऑटोफिल की सुविधा भी दी जाएगी।

NVIDIA के साथ खास पार्टनरशिप

इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ने दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के साथ हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप का सबसे बड़ा मकसद NVIDIA के नए 'DGX Spark' जैसे पावरफुल AI डिवाइसेज पर क्रोम को बिना किसी रुकावट के चलाना है। ये डिवाइसेज NVIDIA के लेटेस्ट ग्रेस ब्लैकवेल आर्किटेक्चर पर काम करते हैं।

अच्छी बात यह है कि यह नया ब्राउजर सिर्फ चुनिंदा डिवाइसेज तक ही सीमित नहीं रहेगा। जो यूजर्स दूसरे ARM64 Linux वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे भी इसे लॉन्च होने के बाद गूगल क्रोम के ऑफिशियल पेज से सीधे डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे।

Next Story