Lava ने भारत में लॉन्च किया SHARK 2 5G स्मार्टफोन, बिना सर्विस सेंटर गए घर बैठे ठीक होगा यह नया 5G फोन

Lava SHARK 2 5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) ने अपना नया हैंडसेट Lava SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है। लावा का यह नया स्मार्टफोन कम बजट में दमदार फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। बड़ी स्क्रीन और हैवी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर बाजार में मौजूद अन्य बजट 5G फ़ोन्स से होने की संभावना है।
प्रीमियम डिस्प्ले और सॉलिड डिजाइन
इस बजट 5G स्मार्टफोन में विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसका डिस्प्ले काफी एफिशिएंट है, जिससे यूजर्स को लगभग 13 घंटे 35 मिनट का यूट्यूब प्लेबैक टाइम मिल सकता है।
लगातार स्क्रीन ऑन रखने पर यह फोन करीब 12 घंटे 23 मिनट तक चल सकता है। धूल और पानी की छीटों से बचाने के लिए इसमें IP64 की रेटिंग दी गई है। ग्राहक इस फोन को सोनार गोल्ड और आर्या ब्लू जैसे दो खूबसूरत कलर्स में खरीद सकेंगे।
ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
Lava SHARK 2 5G में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस चिपसेट ने AnTuTu 11 बेंचमार्क टेस्ट में 5 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जो रोज के टास्क और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
इसमें 4GB की फिजिकल रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 4GB और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
क्लीन सॉफ्टवेयर और कैमरा सेटअप
सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है, क्योंकि यह क्लीन Android 16 पर काम करता है। इसमें अनचाहे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (Bloatware) और विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे, जिससे यूजर इंटरफेस काफी स्मूथ रहता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो इस बजट के हिसाब से ठीक-ठाक कहा जा सकता है।
कीमत और शानदार फ्री होम सर्विस
लावा ने नए Lava SHARK 2 5G को ₹11,999 के प्राइस टैग के साथ भारतीय मार्केट में उतारा है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह 5G स्मार्टफोन 10 जून 2026 से सभी नजदीकी रिटेल स्टोर्स और ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए कंपनी रिटेल स्टोर्स पर कई बेहतरीन फाइनेंस ऑफर्स भी देने जा रही है। इसका मतलब है कि आप आसान मंथली EMI ऑप्शंस का फायदा उठाकर इस 5G फोन को बेहद आराम से अपने घर ला सकते हैं।
इस स्मार्टफोन को खरीदने का एक सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी अनोखी कस्टमर सर्विस भी है। कंपनी इसके साथ 'फ्री सर्विस एट होम' (Free Service at Home) की सुविधा दे रही है, जो इस बजट में मिलना वाकई बड़ी बात है। यानी अगर हैंडसेट में कोई भी खराबी आती है, तो आपको दुकान या सर्विस सेंटर जानें की जरुरत नहीं पड़ेगी।
लावा का सर्विस इंजीनियर खुद आपके घर आकर फोन की प्रॉब्लम दूर करेगा। कम बजट वाले ग्राहकों के लिए घर बैठे मिलने वाला यह सपोर्ट काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है।
Tags
-
Home
-
Menu

