Begin typing your search above and press return to search.

Lava Bold N2 Pro: मात्र ₹7999 में लॉन्च हुआ नया 4G स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और Android 15 से है लैस

Lava Bold N2 Pro भारत में ₹7999 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। इसमें 6.75-इंच का 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता हैं। Android 15 पर चलने वाले इस फोन में Android 16 का अपडेट और IP54 सुरक्षा भी दी गई है।

Lava Bold N2 Pro 4G Smartphone
X

Image Source: Flipkart.com | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Lava Bold N2 Pro 4G Smartphone: भारतीय मोबाइल कंपनी Lava ने अपनी बोल्ड सीरीज का नया फोन 'Lava Bold N2 Pro' भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने आए बोल्ड N2 के बाद अब कंपनी ने इसका प्रो वर्जन पेश किया है। दरअसल, यह 4G फोन उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम बजट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और बेहतर डिस्प्ले चाहते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Lava Bold N2 Pro में 6.75-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यही वजह है कि फोन का इंटरफेस इस्तेमाल करने में काफी तेज और स्मूथ महसूस होता है। खास बात यह है कि इसे IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छीटों से सुरक्षित रखती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप कुल 8GB रैम का इस्तेमाल कर पाएंगे।

सॉफ्टवेयर, स्टोरेज और कॉलिंग फीचर्स

यह फोन Android 15 पर काम करता है। कंपनी ने वादा किया है इस पर 1 OS अपग्रेड मिलेगा, यानी इसे Android 16 पर अपडेट किया जा सकेगा। इसके अलावा, इस फोन को 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे। साथ ही इसमें फालतू के ऐप्स (Bloatware) नहीं होंगे, जिससे यूजर को क्लीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

स्टोरेज के लिए इसमें 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। लेकिन अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, तो माइक्रो SD कार्ड के जरिए इसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

रोजाना की जरूरतों को देखते हुए इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, एनोनिमस कॉल हैंडलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ये छोटे-छोटे फीचर्स डेली कम्युनिकेशन को काफी आसान बना देते हैं।

कैमरा और बैटरी बैकअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर 50MP AI ट्रिपल कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। सामान्य फोटोग्राफी के हिसाब से यह सेटअप ठीक है।

पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स के साथ कंपनी 10W का ही चार्जर दे रही है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है।

कीमत, उपलब्धता और सेल

Lava Bold N2 Pro को केवल एक ही वेरिएंट (4GB + 128GB) में पेश किया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह फोन इक्लिप्स ग्रे और ऑरोरा गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी पहली सेल 6 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Next Story