Begin typing your search above and press return to search.

Jio Gemini Pro Plan: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को मिलेगा 35 हजार का फ्री Gemini 3 एक्सेस, जानिए कैसे करें क्लेम?

Jio Gemini Pro Plan: जियो ने अपने AI ऑफर्स में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब कंपनी का Jio Gemini Pro Plan सभी जियो अनलिमिटेड 5G ग्राहकों को मुफ्त में मिलेगा।

Jio Gemini Pro Plan: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को मिलेगा 35 हजार का फ्री Gemini 3 एक्सेस, जानिए कैसे करें क्लेम?
X

Jio Gemini Pro Plan: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को मिलेगा 35 हजार का फ्री Gemini 3 एक्सेस, जानिए कैसे करें क्लेम?

By Ragib Asim

Jio Gemini Pro Plan: जियो ने अपने AI ऑफर्स में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब कंपनी का Jio Gemini Pro Plan सभी जियो अनलिमिटेड 5G ग्राहकों को मुफ्त में मिलेगा। इसमें गूगल के लेटेस्ट Gemini 3 मॉडल का एक्सेस भी शामिल है। इससे पहले यह ऑफर केवल युवा ग्राहकों तक सीमित था, लेकिन अब इसे देशभर के सभी 5G यूज़र्स पर लागू कर दिया गया है।

हाईलाइट

• जियो के सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini Pro Plan

• ऑफर की मार्किट वैल्यू ₹35,100 है

• गूगल का नवीनतम Gemini 3 मॉडल ऑफर में शामिल

• MyJio ऐप पर “Claim Now” के जरिए तुरंत एक्टिवेशन, ऑफर 19 नवंबर 2025 से लागू

18 महीनों तक मुफ्त, कीमत ₹35,100

कंपनी ने बताया कि जियो के सभी अनलिमिटेड 5G ग्राहक अगले 18 महीनों तक Gemini Pro Plan का फ्री लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान की मार्केट वैल्यू ₹35,100 है, यानी यूज़र्स बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के एक प्रीमियम AI पैकेज का उपयोग कर पाएंगे।

MyJio ऐप पर ऐसे करें एक्टिवेशन?

यह सुविधा 19 नवंबर 2025 से सभी यूज़र्स के लिए लागू होगी। MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक करते ही प्लान तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद यूज़र अपने स्मार्टफोन पर Gemini 3 मॉडल के सभी एडवांस फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे।


गूगल का नया Gemini 3 मॉडल भी शामिल

जियो के इस अपग्रेड में गूगल का ताज़ा Gemini 3 मॉडल शामिल है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस मोबाइल AI के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे भाषा मॉडलिंग, इमेज प्रोसेसिंग, रियल-टाइम चैट, ट्रांसलेशन और कोड असिस्ट जैसे फीचर्स पहले से ज्यादा तेज और बेहतर मिलेंगे।

भारत में AI एक्सेस को मास स्तर पर ले जाने की कोशिश

जियो का कहना है कि यह कदम भारत में बड़े पैमाने पर AI एक्सेस को संभव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुफ्त Gemini 3 एक्सेस से करोड़ों भारतीय यूज़र्स को हाई-एंड AI फीचर्स का अनुभव बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिल सकेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story