Begin typing your search above and press return to search.

Vivo V60 5G launch: जल्द आ रहा है Vivo V60 5G का शानदार स्मार्टफोन, दमदार 6500mAh बैटरी, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम लुक, जानिए प्राइस और स्पेसिफेकशन

Vivo V60 5G launch: Vivo जल्द ही भारत में अपनी नई V सीरीज का स्मार्टफोन Vivo V60 5G लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें इसके तीन नए कलर ऑप्शन और स्लिम प्रोफाइल की झलक देखने को मिल सकती है।

Vivo V60 5G launch: जल्द आ रहा है Vivo V60 5G का शानदार स्मार्टफोन, दमदार 6500mAh बैटरी, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम लुक, जानिए प्राइस और स्पेसिफेकशन
X
By Ragib Asim

Vivo V60 5G launch: Vivo जल्द ही भारत में अपनी नई V सीरीज का स्मार्टफोन Vivo V60 5G लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें इसके तीन नए कलर ऑप्शन और स्लिम प्रोफाइल की झलक देखने को मिल सकती है। Vivo ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर Vivo V60 5G के लिए एक डेडिकेटेड लॉन्च पेज भी तैयार किया है, जहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कई प्रमुख खूबियों का खुलासा हुआ है।

नए लुक में पेश होगा तीन आकर्षक रंगों के साथ

Vivo V60 5G का डिज़ाइन भारत में Vivo S30 के रीब्रांडेड वर्जन जैसा बताया जा रहा है, जिसका डिज़ाइन पहले से काफ़ी अलग और प्रीमियम नज़र आता है। नए स्मार्टफोन में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें डुअल कैमरा एक साथ ग्रुप्ड फॉर्म में दिख रहा है, वहीं एक कैमरा मॉड्यूल के साथ साइड में स्थित है। इसके अलावा पिछली पीढ़ी के मुकाबले अब इसमें छोटा Aura लाइट भी दिया गया है, जो इसके डिज़ाइन को क्लीन और सोफिस्टिकेटेड बनाता है।

बड़ी बैटरी के साथ स्लिम प्रोफाइल की झलक

इस बार Vivo ने बैटरी पर बड़ा फोकस किया है। Vivo V60 5G में 6500mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने वाला उपयोग अनुभव सुनिश्चित करती है। हालांकि अभी फोन की मोटाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र में यह बेहद पतला और हल्का नज़र आ रहा है।

तीन रंगों में होगा लॉन्च

Vivo V60 5G को भारत में तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जाएगा – Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey। इनमें से ब्लू कलर वेरिएंट की बैक साइड पर हल्की वेव जैसी टेक्सचरिंग देखी जा सकती है, जो यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर सकती है। यह डिज़ाइन इसे प्रीमियम फील देने के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाता है।

100x ज़ूम के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप की पुष्टि

Vivo V60 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कंपनी ने कुछ जानकारियां साझा की हैं। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। फोन में 100x डिजिटल ज़ूम फीचर की भी पुष्टि की गई है, जो फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खासियत हो सकती है।

क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ प्रीमियम लुक

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V60 5G में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो फोन को चारों ओर से बेहतरीन कर्व्ड फिनिश देता है। यह न केवल देखने में खूबसूरत है, बल्कि हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक अनुभव देता है। हालांकि स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं हुआ है।

लॉन्च डेट को लेकर अभी बना हुआ है सस्पेंस

Vivo ने अभी तक इस स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक जगत में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V60 5G को भारत में 12 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इस लॉन्च के साथ Vivo की V सीरीज को भारत में एक नया मुकाम मिलने की उम्मीद है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story