Begin typing your search above and press return to search.

इस कंपनी की SUV का क्रेज नहीं हो रहा कम, अक्टूबर में 60% की ग्रोथ मिली; बेच दीं इतनी सारी गाड़ियां

इस कंपनी की SUV का क्रेज नहीं हो रहा कम, अक्टूबर में 60% की ग्रोथ मिली; बेच दीं इतनी सारी गाड़ियां
X
By NPG News

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अक्टूबर में होने वाली बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए है इनके मुताबिक ,कंपनी को पिछले महीने सालाना आधार पर 60.45% की शानदार ग्रोथ मिली है। महिंद्रा ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पिछले महीने कुल 32,298 गाड़िया बेचीं । जो अक्टूबर 2021 में20,130 यूनिट थी। यानि कंपनी ने 12,168 यूनिट ज्यादा बेचीं हालाँकि ,दूसरी कई कंपनियों की तरह महिंद्रा को भी मंथली बेसिस पर डिग्रोथ का सामना करना पड़ा कंपनी ने सितम्बर 2022 में 34, 508 गाड़ियां बेचीं थी ।इसकी तुलना में अक्टूबर 2022 में उसने 2,210 गाड़िया कम बेचीं। यानि उसे 6. 40% की मंथली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

यूटिलिटी व्हीकल में कंपनी का जैकपॉट

महिंद्रा को पिछले महीने सबसे बड़ी ग्रोथ यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी में मिली । कंपनी को F22 की तुलना में F23 में 61% की ग्रोथ मिली। महिंद्रा के डाटा के मुताबिक ,कंपनी ने F23 में 32,226 गाड़िया बेचीं ,जो F22 में 20 ,034यूनिट थी। बता दें की यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी में कंपनी की SUV जैसे XUV300 थार ,बोलेरो ,अल्टुरस ,स्कार्पियो ,क्लासिक ,बोलेरो निओ , XUV700, स्कार्पियो एन शामिल है।

महिंद्रा के लिए बोलेरो मोस्ट सेलिंग SUV

महिंद्रा ने अभी सितंबर और अक्टूबर की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी नहीं किया है, लेकिन अगस्त 2022 में उसके लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बोलेरो रही। कंपनी को बोलेरो के न्यू मॉडल का फायदा मिला। अगस्त में इसकी 8,246 यूनिट बिकीं। कंपनी ने बीते महीने बोलेरो की कीमतों में इजाफा किया है। इसके तीन ट्रिम B4, B6 और B6 (O) आते हैं। कंपनी ने इन तीनों ट्रिम की कीमतों में इजाफा किया है। B4 की नई कीमत 9.53 लाख रुपए हो गई है। इसकी कीमत में 22,000 रुपए का इजाफा किया गया है। B6 ट्रिम की नई कीमत अब 10 लाख रुपए हो गई है।

Next Story